Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अपराधियों के घरों पर चलने लगा CM मोहन यादव का बुलडोजर, इस वारदात के बाद एक्शन में पुलिस-प्रशासन….
    मध्य प्रदेश

    अपराधियों के घरों पर चलने लगा CM मोहन यादव का बुलडोजर, इस वारदात के बाद एक्शन में पुलिस-प्रशासन….

    By Tv 36 HindustanDecember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- सीएम मोहन यादव की सरकार ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ताजा मामला नर्मदापुरम जिले का है, जहां पर एक 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले अपराधियों पर पुलिस-प्रशासन ने मिलकर कठोर एक्शन लिया है. वारदात में शामिल 4 मुख्य आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है और गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर ही अपराधियों के घरों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी कर दी गई है.

    मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद से अपराधियों पर ताबड़तोड़ एक्शन लिए हैं. सीएम बनने के दूसरे दिन ही मोहन यादव के निर्देश पर भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधी के घर पर बुलडोजर चला था और उसी दिन उनके गृह जिले उज्जैन में मांस की बिक्री करने वाले दुकानदारों की अवैध दुकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया था.

    इस प्रकार सीएम मोहन यादव भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर अपराधियों पर सख्त एक्शन लेते नजर आ रहे हैं और उनकी ही तरह से बुलडोजर एक्शन लेने पर भराेसा जता रहे हैं. नर्मदापुरम जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दो दिन पहले चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. इस मामले की रिपोर्ट बीते मंगलवार को पीड़ित युवती ने थाने में दर्ज कराई थी.

    क्या था पूरा मामला, जिसके बाद हरकत में आया पुलिस-प्रशासन

    बुधनी स्थित निजी कंपनी में काम करने वाली 22 वर्षीय युवती के साथ 25-26 की रात आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. पीड़ित युवती ने मंगलवार शाम को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट दर्ज होते ही नर्मदापुरम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

    बुधवार को राजस्व और पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियो के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उनको तोड़ने की कार्रवाई की है. मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट संपदा सर्राफ, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे, एसडीओपी पराग सैनी सहित पुलिस और नगर पालिका का अमला मौजूद रहा.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel CM Mohan Yadav's bulldozer started running on the houses of criminals Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर बालों में लाना चाहते है वॉल्यूम,तो घर पर बने इस बायोटिन पाउडर का करे इस्तेमाल,रोज बस एक चम्मच खाएं घर का बना ये पाउडर,उगने लगेंगे नए बाल,भूल जाओगे बालों का झड़ना…..
    Next Article सीजीपीएससी के इतने पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू,यहाँ देखे पूरी डिटेल्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…

    February 11, 2026

    महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…

    February 11, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…

    February 11, 2026

    उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…
    • महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…
    • साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…
    • उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…
    • बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?