Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गठबंधन की बैठक पर सीएम नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी,कह दी ये बड़ी बात….
    बिहार

    गठबंधन की बैठक पर सीएम नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी,कह दी ये बड़ी बात….

    By Tv 36 HindustanDecember 6, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना:- तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार और इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर आखिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी पार्टी का पक्ष सामने रखा।

    उन्होंने कहा कि न्यूज में फालतू की बात चलाई जा रही थी कि हम जानबूझकर मीटिंग में शामिल होने नहीं जा रहे। अरे हमको बुखार था न जी इसलिए बैठक में नहीं जा रहे थे। हमलोग तो चाहते ही हैं बैठक आगे हो और 2024 के चुनाव से पहले कोई ठोस निर्णय हो।

    नीतीश कुमार ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह संभव ही नहीं है कि मैं बैठक में नहीं जाऊं। नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत तेजी से आपस में बातचीत करके सबकुछ तय कर लीजिए। देर मत कीजिए। अब देर हो गई है न, लोकसभा चुनाव में 4 महीना का मात्र समय बचा है इसलिए तुरंत योजना बनानी चाहिए।

    नीतीश कुमार ने कहा कि हम एक साल से कितनी कोशिश कर रहे हैं। बाकी सब बीच में जब चुनाव होता है तो सब पार्टी इधर से उधर चली जाती है। हम चाहते हैं जितने लोग साथ में हैं मिलकर एक बार फिर आइए और काम कीजिए। अब राज्य के स्तर पर भी काम कीजिए।

    उन्होंने मीडिया से कहा कि मेरे बारे में बिना मतलब का चलाया जाता है। हम कुछ नहीं चाहते हैं। बस राज्य का हित चाहते हैं। इतिहास बदलने वालों से तो एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

    इंडी गठबंधन की छह दिसंबर को होने वाली बैठक टली

    इंडी गठबंधन की छह दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाली बैठक टल गई है। अब यह 17 दिसंबर को होगी। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यह जानकारी दी। उन्होंने मंगलवार को बक्सर में दावा किया कि अगली बैठक में सभी घटक दलों के बड़े नेता शामिल होंगे। उन्होंने बैठक टलने का कोई कारण नहीं बताया। विधानसभा चुनावों के परिणाम पर भी टिप्पणी नहीं की।
    समझा जाता है कि पूर्व व्यस्तताओं के नाम पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सपा प्रमुख अखिलेश यादव छह की बैठक में नहीं जा रहे थे।

    सूत्रों के अनुसार लालू प्रसाद को कांग्रेस की ओर से जवाबदेही दी गई है कि वे सभी दलों के निर्णायक नेताओं को बैठक में शामिल होने के लिए राजी करें। माना जा रहा था कि पांच राज्यों के चुनावों में क्षेत्रीय दलों के प्रति कांग्रेस के रूख से आइएनडीआइए के घटक दलों में अप्रसन्नता थी।

    अखिलेश यादव और ममता बनर्जी ने इसे प्रकट भी किया था। इससे पहले बैठक में देरी पर नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति अप्रसन्नता व्यक्त की थी।

    इसके बाद पांच नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने टेलीफोन पर नीतीश से बातचीत की थी। भरोसा दिया था कि विधानसभा चुनावों के बाद आइएनडीआइए की बैठक बुलाई जाएगी।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल का सांसदी से हुआ इस्तीफा,ये है बड़ी वजह….
    Next Article छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों का गरमाया बाज़ार, ये नेता है मुख्यमंत्री बनने की रेस में….…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार सीएम सायं…

    March 22, 2026

    सीएम साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन…

    March 22, 2026

    भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां नासा के वैज्ञानिक भी हो गए फेल, नवरात्र में दर्शन के लिए बेस्ट है यह ‘मैग्नेटिक हिल’…

    March 22, 2026

    दादा ने देखा था सपना, पोते के दौर में दौड़ेगी ट्रेन, यहां से यहां के बीच 23 मार्च से शुरू होगा ट्रायल…

    March 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार सीएम सायं…
    • सीएम साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन…
    • भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां नासा के वैज्ञानिक भी हो गए फेल, नवरात्र में दर्शन के लिए बेस्ट है यह ‘मैग्नेटिक हिल’…
    • दादा ने देखा था सपना, पोते के दौर में दौड़ेगी ट्रेन, यहां से यहां के बीच 23 मार्च से शुरू होगा ट्रायल…
    • मुख्यमंत्री साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?