बिहार:- विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को सीएम नीतीश कुमार खासे नाराज दिखे. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. हंगामे से नाराज नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला.
इस दौरान नीतीश कुमार ने आरजेडी की महिला विधायक पर भी हमला किया और कहा कि अरे, तुम महिला हो कुछ जानती हो? इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश तेज आवाज में राजद विधायक रेखा देवी से बोले कि अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो. अरे बोल रही है कि कहां से आते. इन लोगों के साथ जो है… ये लोग कोई महिला को आगे बढ़ाया था. अरे हम 2005 के बाद न कोई महिला को आगे बढ़ाए हैं. बोल रही हो फालतू.
इसीलिए हम कह रहे हैं कि चुपचाप सुनों. अरे ऐसे ही बोल रहे… अरे क्या हुआ, सुनोगे नहीं. हम तो सुनाएंगे और अगर आप नहीं सुनिएगा तो आपकी गलती है. तो आप समझ लीजिए कि हम यह चाह रहे थे कि ये लोग समझते. और एक-एक चीज को हम लोगों ने लागू कर दिया. जो भी तय कर दिया था. पिछड़ों का जितना ज्यादा जो आया वो इसीलिए जो भी होता था 50% उसमें पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित-महादलित… और इस सब की जो संख्या बढ़ी तो हम लोगों ने पचास की जगह 75 प्रतिशत किया.
