रायपुर: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, अब 4 फरवरी तक प्रदेश में धान की खरीदी होगी। बता दें कि सरकार ने पहले 31 जनवरी तक धान खरीदी करने का ऐलान किया था। लेकिन कई किसान अपना धान नहीं बेच पाए थे। जिससे वे काफी परेशान थे। लेकिन बीजेपी सरकार ने किसानों की धान खरीदी की तारीख को बढ़ा कर 4 फरवरी तक कर दिया है।
आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 142.23 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 29 हजार 318 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।
