छत्तीसगढ़ :- आपको बता दे की ओडिशा में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को राजधानी लौटे। यहां हेलीपेड पर उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा नेताओं के भविष्य को लेकर दिए बयान पर सीएम साय ने कहा कि वो लोग अपना घर पहले देखें। हमारा घर बिल्कुल मजबूत है, हमारी चिंता बिल्कुल न करें।
मुख्यमंत्री ने बताया कि तीसरी बार ओडिशा का दौरा था। कालाहांडी लोकसभा क्षेत्र की दो विधानसभा नुआपारा और जूनागढ़ में लोकसभा प्रत्याशी मालविका देवी और दोनों विधानसभा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। गर्मी के बावजूद भी भारी संख्या में वहां पर मतदाता आए। इस बार ओडिशा में भी परिवर्तन दिख रहा है।
केंद्र में मजबूत सरकार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बात-बात में जो पाकिस्तान गीदड़ भभकी दिखाता था। दो बार की सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद उसको अपनी औकात पता चल गई है।
साथ ही हम जनता को बता रहे हैं कि डबल इंजन की सरकार से उसका क्या लाभ होता है। छत्तीसगढ़ पर भ्रष्टाचार एवं घोटालों पर हो रही जांच के सवाल पर साय ने कहा कि जांच एजेंसियां जांच कर रही है और जो दोषी पाए जा रहे हैं उन पर कार्रवाई भी हो रही है।
डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील
मुख्यमंत्री ने ओडिशा में कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। तीन महीने में ही मोदी की गारंटी के बहुत सारे काम कर दिए हैं और ओडिशा में भी लोगों को आग्रह कर रहे हैं कि आप भी डबल इंजन की सरकार बनाएं। ओडिशा में भी निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी और अधिकांश लोकसभा की सीटें भी भाजपा जीत रही है।
