Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » CM साय बोले- विधानसभा में लाएंगे धर्मांतरण पर विधेयक; रायपुर में रंजीत सावरकर ने की हिंदू राष्ट्र की मांग
    RAIPUR

    CM साय बोले- विधानसभा में लाएंगे धर्मांतरण पर विधेयक; रायपुर में रंजीत सावरकर ने की हिंदू राष्ट्र की मांग

    By Tv 36 HindustanJuly 28, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार में रविवार को राज्य स्तरीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन का आयोजन हुआ. यह अधिवेशन हिंदू जन जागृति समिति द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर सहित देशभर से कई संत-महंत और समिति के कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम में धर्मांतरण, हिंदू राष्ट्र की अवधारणा, और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच जैसे मुद्दों पर विचार सामने आए.

    मुख्यमंत्री साय ने किया विधेयक का ऐलान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की कि प्रदेश में पहले से मौजूद धर्मांतरण विरोधी कानून को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में एक नया विधेयक पेश किया जाएगा ताकि धर्मांतरण की गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई संभव हो सके. मुख्यमंत्री ने देशभर से आए संतों का स्वागत किया.

    रंजीत सावरकर ने उठाई ‘हिंदू राष्ट्र’ की मांग: वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा कि जब जर्मनी, ब्रिटेन जैसे देशों के लोग अपनी पहचान पर गर्व करते हैं, तो भारत में लोग खुद को हिंदू कहने में झिझकते क्यों हैं? 100 करोड़ हिंदू होने के बावजूद एक भी हिंदू राष्ट्र नहीं है. ये हमारा अधिकार है कि हम बहुसंख्यक के रूप में अपनी सरकार और पहचान की मांग करें.

    पाकिस्तान के खिलाफ मैच का किया विरोध: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर सावरकर ने तीखा बयान दिया. उन्होंने कहा जो देश हमें आतंकवाद से घाव देता है, उनके साथ खेल क्यों? उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर भारत पाकिस्तान के साथ एशिया कप में मैच खेलता है, तो पूरे क्रिकेट का बहिष्कार करें. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और BCCI अनुमति देते हैं, तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा.

    धर्मांतरण को जोड़ा नक्सलवाद से: रंजीत सावरकर ने आदिवासी समाज में हो रहे धर्मांतरण को योजनाबद्ध साजिश बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मांतरण लालच देकर किया जा रहा है और जहां यह हुआ है, वहीं नक्सलवाद भी पनपा है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वनवासियों को जंगल संरक्षण कानून के नाम पर उनका हक छीना गया और फिर उन्हें भड़काकर धर्म परिवर्तन कराया गया.

    सावरकर बनाम नेहरू-गांधी पर तंज: कांग्रेस द्वारा वीर सावरकर की भूमिका पर सवाल उठाए जाने पर रंजीत सावरकर ने जवाब दिया. कहा कि वीर सावरकर को अंडमान की जेल में वर्षों तक यातनाएं दी गईं, जबकि गांधी और नेहरू को ब्रिटिश सरकार ने महलों में रखा. यदि सावरकर उनके मित्र थे, तो उन्हें कोठरी में क्यों डाला गया? क्या ब्रिटिश बेवकूफ थे जो अपने ‘मित्र’ सावरकर को जेल में डालते थे?

    बता दें कि यह अधिवेशन न केवल विचारों का मंच बना, बल्कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की राजनीति और सामाजिक विमर्श में बड़ा हस्तक्षेप करने वाला संदेश भी हो सकता है.

    Post Views: 655

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम विष्णुदेव साय का बेमेतरा दौरा, दाढ़ी और कुरा में खुलेगा कॉलेज, लोगों में उत्साह
    Next Article सावन का तीसरा सोमवार, भोरमदेव में सीएम साय ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?