Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम ने बताई मां बनने की सही उम्र,महिलाओं को दी ये सलाह…
    सामान्य

    सीएम ने बताई मां बनने की सही उम्र,महिलाओं को दी ये सलाह…

    By Tv 36 HindustanJanuary 28, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अब हिमंता ने एक कार्यक्रम में महिलाओं के मां बनने की सही उम्र बताई है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को ‘सही उम्र’ में ही मां बनना चाहिए, क्योंकि ऐसा न होने पर कई सारे मेडिकल कॉम्प्लीकेशंस होते हैं. सरमा ने एक सरकारी समारोह में बोलते हुए कहा कि कम उम्र में शादी और मातृत्व को रोकने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. एजेंसी के मुताबिक असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का बयान राज्य सरकार द्वारा बाल विवाह और कम उम्र में मातृत्व की जांच को लेकर कड़े कानून लाने के साथ ही पॉक्सो अधिनियम को लागू करने के निर्णय को लेकर आय़ा है. असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अगले 5-6 महीनों में ऐसे हजारों लोगों (पतियों) को गिरफ्तार किया जाएगा. क्योंकि 14 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाना अपराध है, भले ही वह कानूनी रूप से पति ही क्यों न हो. सरमा ने कहा कि महिला की शादी की कानूनी उम्र 18 साल है और कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि कई (लड़कियों से शादी करने वाले पुरुष) को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.

    कार्यक्रम के दौरान मातृत्व के बारे में बात करते हुए सरमा ने कहा कि महिलाओं को मां बनने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे जटिलताएं पैदा होती हैं. सीएम ने कहा कि मां बनने की सही उम्र 22 से 30 साल है. उन्होंने कहा कि मां बनने के लिए महिलाओं को बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए जैसा कि अब बहुत सी महिलाएं ऐसा करने लगी हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान ने हमारे शरीर को इस तरह से बनाया है कि हर चीज के लिए एक उपयुक्त उम्र होती है. दरअसल, असम कैबिनेट ने पिछले सोमवार को 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का फैसला लिया है. साथ ही 14-18 साल की उम्र की लड़कियों से शादी करने वालों पर बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा. सीएम हिमंता ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा था कि राज्य में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर लगाम लगाने के लिए ये फैसला लिया गया है. क्योंकि इसका सबसे बड़ा कारण कारण बाल विवाह है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ युवा महोत्सवः 3000 प्रतिभागी 38 विधाओं में देंगे अपनी प्रस्तुति,विजेता प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार…
    Next Article क्रिकेट प्रेमियों के लिए आई बुरी खबर,400 विकेट लेने वाले गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…

    February 1, 2026

    मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…

    February 1, 2026

    दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…

    February 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…
    • मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…
    • दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..
    • केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…
    • चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा जानिए बजट को लेकर और क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?