रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हुए हैं. दिल्ली जाने से पहले एयरपोर्ट पर बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. छत्तीसगढ़ में चल रही विकास योजना के साथ ही चलाई जा रहे नक्सल ऑपरेशन के बारे में भी प्रधानमंत्री को जानकारी देंगे. मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दो दिन के दौरे पर दिल्ली गए हैं. मुख्यमंत्री के तहत कार्यक्रम के अनुसार वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात प्रस्तावित है.
नक्सल अभियान की देंगे जानकरी : दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो विकास की योजनाएं चल रही हैं. उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा करेंगे. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से लगातार विकास की योजनाएं तेजी से जमीन पर उतरी है. लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है. साथ ही नक्सल अभियान को लेकर के जिस तरीके से सुरक्षा एजेंसियां कम कर रही हैं वह भी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत बड़ी बात है. नक्सल अभियान जिस तरीके से आगे बढ़ रहा है इसकी भी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर दूंगा. उन्होंने कहा कि दो इंजन की सरकार लगातार विकास की तरफ अग्रसर है. हम लोग हर हाल में छत्तीसगढ़ से नक्सली का सफाई करके ही रहेंगे. उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल अभियान के लिए सुरक्षा एजेंसियों के कामकाज की सराहना की है. साथ ही बड़े नक्सलियों के मारे जाने पर सुरक्षा बलों को बधाई भी दिए.
जवानों के साहस को किया सलाम : हाल ही में सफल नक्सल विरोधी अभियान की सराहना करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलियों के केंद्रीय समिति के सदस्य (सीसीएम) गौतम को मार गिराया गया. मुख्यमंत्री ने ऐसे अभियानों को अंजाम देने में जवानों की बहादुरी के लिए उन्हें सलाम किया.
ऑपरेशन लगातार चल रहे हैं, और हम सफलता प्राप्त कर रहे हैं. कल भी, हमें सफलता मिली थी. एक केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) गौतम को कल हमारे जवानों ने मार गिराया था हम उनकी बहादुरी को सलाम करते हैं. सुरक्षा बलों का यह दूसरा ऐसा अभियान है जिसके तहत किसी शीर्ष नक्सली नेता को मार गिराया गया है. 5 जून को, अधिकारियों ने पुष्टि की कि गौतम का शव मिला था. तीन सप्ताह पहले 21 मई को बसव राजू का शव बरामद किया गया था. केंद्रीय समिति पोलित ब्यूरो के सदस्य और सीपीआई (माओवादी) के महासचिव, बसव राजू को व्यापक रूप से “नक्सल आंदोलन की रीढ़” के रूप में जाना जाता था- विष्णुदेव साय,सीएम छग
मंत्रिमंडल विस्तार की भी सुगबुगाहट : मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर जाने के बाद राज्य में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है. आपको बता दें कि अभी भी विष्णु देव कैबिनेट में दो मंत्रियों के पद रिक्त हैं. बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बन जाने के बाद शिक्षा मंत्री का भात खाली हुआ है. जो मुख्यमंत्री के पास है. इसके अलावा एक अन्य मंत्री का पद भी खाली है. अब इस बात को लेकर के चर्चा तेज हो गई है कि मुख्यमंत्री के इस दौरे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है. इससे पूर्व मुख्यमंत्री जब दिल्ली गए थे तो उसे समय भी मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हुई थी. लेकिन दिल्ली से लौटने बाद मुख्यमंत्री ने तमाम बोर्ड और निगमन में अध्यक्षों के पद पर बहाली की माना जा रहा है कि इस बार के दौरे के बाद कैबिनेट विस्तार होगा.