रायपुर:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चीन के बारे में सैम पित्रोदा की कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा.सीएम साय ने कहा कि ये स्पष्ट है कि विपक्षी दल अलगाववादियों और देश के दुश्मनों के साथ खड़ा है. बताया जाता है कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा ने कहा था कि वो चीन को भारत के लिए खतरा नहीं मानते हैं.इसे अक्सर बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है. वहीं सैम पित्रोदा के इस बयान से कांग्रेस ने खुद को अलग कर लिया था. जिस पर अब सीएम साय ने कांग्रेस से पूछा है कि क्या अब पार्टी सैम पित्रोदा को निष्कासित करेगी या नहीं.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बयान में कहा, “कांग्रेस का ‘हाथ’ अलगाववादियों और देश के दुश्मनों के साथ है. पार्टी की विदेशी शाखा के प्रमुख पित्रोदा को शायद देश के दुश्मनों के हाथों को मजबूत करने के लिए नियुक्त किया गया है.
कांग्रेस के हाथ सीधे तौर पर अलगाववादियों, देश के दुश्मनों के साथ है। कांग्रेस के विदेशी विभाग के प्रमुख सैम पित्रौदा को शायद देश के दुश्मनों का हाथ मजबूत करने के लिए ही रखा गया है। पित्रौदा द्वारा पहले भारतीय नस्ल को ही अपमानित करना, फिर बार-बार भारत के बारे में अलग-अलग मंचों पर…
सीएम साय ने दावा किया कि ये सभी बयान संबंधित देश की सत्तारूढ़ पार्टी के साथ कांग्रेस के आधिकारिक समझौते के कारण दिए गए थे.मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस पित्रोदा के बयान से सहमत नहीं है, तो क्या उन्हें पार्टी से निष्कासित नहीं किया जाना चाहिए? अगर उन्हें निष्कासित नहीं किया गया, तो यह साबित हो जाएगा कि ये बयान कांग्रेस के इशारे पर दिए जा रहे हैं. ऐसी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
