बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय प्रदेश के जिलों में सुशासन तिहार के दौरान लोगों से मुलाकात की. उस समय से प्रदेश में शुरू हुए विकास कार्यों का सिलसिला आज भी जारी है. सीएम साय सोमवार 28 जुलाई को बेमेतरा के दाढ़ी नगर पंचायत का दौरा करेंगे. वह यहां कई विकासकार्यों का लोकार्पण करेंगे.
108 करोड़ के विकास कार्यों की होगी शुरुआत: सीएम साय कुल 108 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे. सीएम बेमेतरा जिले के दाढ़ी और कुरा में महाविद्यालय की शुरुआत करेगे. इसके अलावा अन्य विकास कार्यों को भी जनता को समर्पित करेंगे.
मंत्री और अधिकारियों ने लिया जायजा: सीएम साय के दौरे के मद्देनजर प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सीएम के सभा स्थल का जायजा लिया. यहां की तैयारियों की समीक्षा की. मंत्री दयाल दास बघेल के साथ बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद रहे. सीएम सबसे पहले बेमेतरा के हेलीपैड पहुंचेंगे. उसके बाद वे वहां से दाढ़ी वाहन से पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम में मंत्री दयाल दास बघेल के अलावा बेमेतरा बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे.