मध्य प्रदेश:- मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की शपथ हुए 10 दिन से अधिक का समय हो गया है. लेकिन अभी तक मोहन कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है. उम्मीद जताई जा रही थी कि दिल्ली से लौटने के बाद कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है. लेकिन फिलहाल ऐसे कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं.
इसी बीच सीएम मोहन यादव एक फिर दिल्ली पहुंच चुके हैं. आपको बता दें कि 7 दिन में सीएम मोहन का ये तीसरा दिल्ली दौरा है. ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है. वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक जानकारों की माने तो मंत्रिमंडल विस्तार के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि मोहन यादव ने इसी कारण से संभाग स्तर पर अफसरों को तैनात कर दिया है.
फिर दिल्ली पहुंचे CM मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. मोहन कैबिनेट में कौन शामिल होगा और कौन नहीं, इसे लेकर पार्टी लगातार मंथन में जुटी हुई है. दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है. सीएम मोहन यादव फिर दिल्ली दौरे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘मोहन कैबिनेट’ पर दिल्ली में अंतिम मुहर लगने वाली है.
