Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल्ली से आचार संहिता हटी, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश…
    News

    दिल्ली से आचार संहिता हटी, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश…

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर चुनाव आयोग की ओर से लागू आचार संहिता हट गई है. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने गत सात जनवरी को चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों का ऐलान किया था. उसी दिन से दिल्ली में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई थी. इस दौरान चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव 2025 के लिए शेड्यूल जारी किया था.

    जिसके तहत विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया से लेकर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने तथा 5 फरवरी को मतदान की तारीख और 8 फरवरी को मतगणना के लिए दिन तय किया था. अब यह प्रक्रिया पूरी हो गई है. सोमवार को चुनाव आयोग ने आचार संहिता हटने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. उधर, दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर एलिस वाज ने रविवार को ही उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले पार्टी और प्रत्याशियों की जानकारी उन्हें सौंप दी थी. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी परिणाम के अनुसार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें भाजपा ने और 22 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीतीं हैं.

    27 साल बाद दिल्ली में भाजपा: दिल्ली में एक दशक में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार दिल्ली की सत्ता में काबिज नहीं हो सकी. अब 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में राज करेगी. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बहुमत हासिल करने वाली भाजपा चुनाव परिणामों में पहले नंबर पर है, भारतीय जनता पार्टी को 45.66 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी को 43.55 फीसदी वोट बैंक मिले हैं. आप और भाजपा के बीच वोट का अंतर 2 फीसदी के करीब है. जबकि कांग्रेस को मात्र 6.35 फीसदी वोट ही मिले हैं.

    आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस का वोट शेयर
    चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पांच फरवरी 2025 को हुए मतदान में भाजपा को 45.56 प्रतिशत और आप को 43.57 प्रतिशत वोट मिले. हालांकि, सीटों के मामले में 48 का आंकड़ा हासिल कर भाजपा काफी आगे निकल गई. वहीं, विधानसभा की 70 सीटों में से ‘आप’ के खाते में 22 सीटें आईं.

    क्या है चुनाव आचार संहिता
    किसी भी चुनाव को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से पूरा करने के लिए चुनाव आयोग ने कुछ नियम-शर्तें तय की हैं. इन्हीं नियमों को आचार संहिता कहते है. चुनाव की तारीखें घोषित होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाती है, जो चुनाव परिणाम घोषित होने तक लागू रहती है. चुनाव में हिस्सा लेने वाले राजनैतिक दल, सरकार और प्रशासन समेत सभी आधिकारिक विभागों से जुड़े सभी लोगों को इन नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी होती है.

    दिल्ली चुनाव के लिए कब लागू हुई थी आचार संहिता

    बता दें कि सात जनवरी 2025 को निर्वाचन आयोग की ओर से दिल्ली में चुनाव की तारीखों के एलान के साथ राजधानी में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी. दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान और आठ फरवरी को मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुई. चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू कर यह निर्देश जारी किए जाते हैं कि इस अवधि के दौरान राजनीतिक पार्टियां और उनके नेता क्या करें और क्या न करें.

    Post Views: 685

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश के 10 नगरीय निकायों में मंगलवार को वोटिंग, महिला मतदाता तय करेंगी उम्मीदवारों का भविष्य…
    Next Article इस दिन लॉन्च होगा दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन्स और बाकी डिटेल्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…

    March 1, 2026

    इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…

    March 1, 2026

    किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…

    March 1, 2026

    मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…
    • इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…
    • किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…
    • मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…
    • आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?