जशपुरनगर, 7 अप्रैल। कलेक्टर महादेव कावरे ने आज सुबह 10.25 बजे सीएमएचओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिलने से कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने हिदायत दी गई है।
उन्होंने कहा कि शासकीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी। कार्य में लापरवाही करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारी को समय पर कार्यालय आने के सख्त हिदायत दिये हैं और कार्यालयीन समय पर बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये जाने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।