*कोरबा/प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रंजना व ग्राम नोनबिर्रा में दौरा प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, कलेक्टर संजीव झा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह अधिकारियों साथ ग्राम रंजना,नोनबिर्रा का दौरा किया। मुख्यमंत्री बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर झा दोनों जगहों पर कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से पूर्ण करने निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्राम रंजना एवं नोनबिर्रा में विधायक,कलेक्टर एसपी मुख्यमंत्री के जनता से किए जाने वाले भेंट मुलाकात स्थल,हेलीपैड,पार्किंग स्थल आवागमन की व्यवस्था का अवलोकन किया।
जरूरी व्यवस्थाओं पर तेजी से काम करते हुए सुनिश्चित करने निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम अभियान कड़ी में 13 जनवरी को पाली-तानाखार विधानसभा के ग्राम पिपरिया और लाफा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों आम जनों से संवाद किया इसी तारतम्य में अब अगली कड़ी जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रंजना और नोनबिर्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम प्रस्तावित है।
जिसे देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर प्रशासनिक अधिकारियों साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।