
रिपोर्ट रमाकांत सोनी : रीवा
रिपोर्ट रमाकांत सोनी : रीवा
रीवा: कलेक्टर मनोज पुष्प की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक में जन कल्याणकारी योजना जल जीवन मिशन अन्तर्गत जिले में कराये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिये कि जिन संविदाकारों द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा या कार्य में हीलाहवाली की जा रही है उनके टेण्डर तत्काल प्रभाव से निरस्त करें साथ ही उन्होंने संविदाकारों से अपेक्षा प्रगट की कि टीम बढाकर कार्य में गति लायें ताकि समय सीमा पर योजना के लक्ष्य अनुसार विकास कार्य को पूर्ण किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा स्वप्निल वानखड़े सहित पीएचई के विभागीय अधिकारी व संविदाकार उपस्थित रहे पीएचई विभाग के अधिकारियों को त्वरित शिकायत निराकरण एवं पेयजल आपूर्ति सम्वन्धित विकास कार्यों को समय-सीमा पर पूर्ण करने दिए आवश्यक निर्देश।