Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अबूझमाड़ में कलेक्टर ने लगाई जनदर्शन चौपाल
    छत्तीसगढ

    अबूझमाड़ में कलेक्टर ने लगाई जनदर्शन चौपाल

    By Tv 36 HindustanFebruary 17, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर, 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में ग्रामीणों की समस्या सुनने और उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने पहली बार कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने जनदर्शन चौपाल लगाई।
    इस दौरान कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने अधिकारियों को निर्देशित किया। कल हुए कलेक्टर जनदर्शन में 165 आवेदन प्राप्त हुए एवं 500 से अधिक हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया गया। अपनी समस्या का मौके पर ही निराकरण होने से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला।
    नवपदस्थ कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी की कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है। अंदरूनी क्षेत्रों तक जाकर आदिवासियों के बीच चर्चा कर निर्णय लेने का फैसला कारगर दिखाई देने लगा है।
    इस जनदर्शन में खासियत ये रही कि 30 से 35 किलोमीटर पैदल दूरी तय कर अबुझमाड़िया लोग जनदर्शन में पहुंचे, जिसमें वृद्धजनों को पेंशन स्वीकृत की गई।
    नारायणपुर जिले का अबूझमाड़ वही क्षेत्र है, जो देश दुनिया के लिए अभी भी रहस्य बना हुआ है। अबूझमाड़ बाहरी दुनिया और उसके विकास के सिद्धांत से अब तक अनछुआ है। इस अत्यंत दुर्गम इलाके में अबुझमाड़िया जनजाति निवास करती है। यह आदिवासी क्षेत्र लंबे समय से नक्सलियों का शिकार बना हुआ है।
    इस क्षेत्र में 236 गांव है, जिनकी आबादी 5000 से भी कम है। अंदरूनी इलाकों में जाने का सिर्फ पैदल जाने का ही रास्ता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleऐश्वर्या राय के साथ फिर काम करेंगे रजनीकांत
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली लाइनों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

    March 12, 2026

    प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

    March 12, 2026

    प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री साय…

    March 12, 2026

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ये राज्य देश में अव्वल…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…
    • अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
    • बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…
    • ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?