मुंगेली कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छुटे हुए पात्र किसानों की पहचान कर उनका पंजीयन किया जाएगा। इस हेतु उन्होंने कृषि विभाग के उपसंचालक को विशेष अभियान चलाकर आगामी 07 दिवस के भीतर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छुटे हुए पात्र किसानों की पहचान एवं पंजीयन करने के निर्देश दिए हैं।