Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आम आदमी को महंगे इलाज से मिलेगी राहत इन 5 सरकारी स्कीम में हेल्थ इंश्योरेंस पर नहीं देना होगा GST…
    समाचार

    आम आदमी को महंगे इलाज से मिलेगी राहत इन 5 सरकारी स्कीम में हेल्थ इंश्योरेंस पर नहीं देना होगा GST…

    By Tv 36 HindustanSeptember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत में स्वास्थ्य सेवाओं का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है. इलाज के बढ़ते दाम और अस्पतालों के महंगे बिल आम आदमी के लिए चिंता का सबब बन चुके हैं. ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंसबड़े काम आते हैं. लेकिन निजी कंपनियों की बीमा पॉलिसियों (Healthcare Policy) पर 18% GST लगने से यह और महंगा हो जाता है.

    अच्छी बात यह है कि सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के लिए कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जिन पर GST नहीं लगता. आइए आज आपको ऐसी ही 5 सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम (Government Health Insurance Schemes in India) के बारे में बताते हैं.

    आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना देश की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है. इसके तहत हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है. इसमें अस्पताल में भर्ती होने से पहले 3 दिन और डिस्चार्ज के बाद 15 दिन तक के खर्च (जैसे टेस्ट और दवाइयां) भी शामिल हैं.

    खास बात यह है कि इसमें सभी पहले से मौजूद बीमारियां शुरू से ही कवर होती हैं. हालांकि, यह योजना सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए है. शहरी क्षेत्रों में कचरा बीनने वाले, घरेलू कामगार, ठेले वाले, फेरीवाले, मोची आदि के लिए यह योजना उपलब्ध है.

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (Rashtriya Swasthya Bima Yojana)
    यह योजना खासकर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और गरीबी रेखा से नीचे वाले (BPL) परिवारों के लिए है. इसमें एक परिवार (अधिकतम 5 सदस्य) को सालाना 30,000 रुपये तक का कवर मिलता है. इसके लिए बेनिफिशियरी को सिर्फ 30 रुपये रजिस्ट्रेशन/रिन्यूअल फीस देनी होती है. अलग-अलग राज्य अपनी जरूरत के हिसाब से इस योजना में बदलाव कर सकते हैं.

    निरामय हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम
    यह योजना विशेष रूप से दिव्यांगज के लिए है. इसमें उन्हें 1 लाख रुपये तक का कवर मिलता है. इसकी खासियत है कि इसमें कोई प्री-इंश्योरेंस मेडिकल टेस्ट नहीं होता. इसके तहत ओपीडी ट्रीटमेंट, दवाइयां, डायग्नोस्टिक टेस्ट और रेगुलर मेडिकल चेकअप भी शामिल हैं. ओपीडी खर्च की सीमा 15,000 रुपये तक है. दंत चिकित्सा का खर्च 4,000 रुपये तक कवर होता है.

    जन आरोग्य बीमा पॉलिसी
    यह योजना भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए है. इसमें हर व्यक्ति को 5,000 रुपये का बीमा कवर मिलता है. यह पॉलिसी 1 साल के लिए होती है. परिवार के मुखिय के लिए प्रीमियम सिर्फ 81 रुपये है. 66 साल से ऊपर की उम्र वालों के लिए प्रीमियम 162 रुपये है. हालांकि, इसमें पहले से मौजूद बीमारियां 36 महीने बाद ही कवर होती हैं. इसके अलावा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए 90 दिन का वेटिंग पीरियड होता है.

    1. यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम
      साल 2003 में शुरू की गई इस योजना का फायदा गरीबी रेखा से ऊपर और नीचे दोनों परिवारों को मिलता है. 3 महीने से 65 साल तक की उम्र के लोग इस बीमा के लिए पात्र हैं. इसका प्रीमियम बहुत कम है –

    अकेले व्यक्ति के लिए 422 रुपये सालाना
    5 लोगों के परिवार के लिए सिर्फ 633 रुपये सालाना

    अगर आप या आपका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और महंगे प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस का खर्च नहीं उठा सकता, तो ये योजनाएं आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं. सही योजना चुनकर आप अपने और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं.

    Post Views: 505

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश के दो जिलों का बदलेगा नक्शा, कई गांव होंगे इधर से उधर, आयोग ने मांगी रिपोर्ट…
    Next Article हो जाइए सावधान AI को भूलकर भी ना बताएं ये 10 बातें, वरना हैकर्स के निशाने पर आ सकते हैं आप…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…

    March 5, 2026

    अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…

    March 5, 2026

    कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…

    March 5, 2026

    राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…
    • अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…
    • कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…
    • राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…
    • बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?