मऊगंंज:– जिले के प्राथमिक पाठशाला अमिरती विकासखंड नईगढ़ी शिक्षा विभाग का है जहां प्राथमिक पाठशाला के हेड मास्टर गजेंद्र प्रसाद द्विवेदी पर शिक्षिका ने मनमानी करने का आरोप लगाया था शिक्षिका सीमा सतीश मिश्रा ने कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव से 10 सितंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि मैं वर्ष 23 -24 से कार्यरत हूं वर्ष 24 -25 के लिए अतिथि शिक्षिका द्वारा ऑनलाइन ज्वॉइनिंग की गई है किंतु प्राथमिक पाठशाला के हेड मास्टर गजेंद्र प्रसाद द्विवेदी द्वारा वेरिफिकेशन नहीं किया जा रहा आरोप है कि शासन के नियमों के विरुद्ध हेड मास्टर द्वारा मनमानी की जा रही है आवेदिका द्वारा आज जनसुनवाई में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि हेड मास्टर द्वारा पैसे मांगे जाते हैं और अनाप-शनाप बात की जाती है आवेदिका को इधर-उधर गुमराह किया जा रहा है मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है आवेदिका द्वारा बताया गया कि संस्था प्रमुख ने एक बार हमारी ऑनलाइन जॉइनिंग रिक्वेस्ट को भी रिमूव कर दिया था सगे संबंधियों को अतिथि शिक्षक बनाने की नीयत से हमारा वेरिफिकेशन नहीं किया जा रहा सुप्रीम कोर्ट एवं शिक्षा विभाग की गाइडलाइन का हेडमास्टर द्वारा पालन नहीं किया जा रहा आवेदन में न्याय की गुहार लगाते हुए ऑनलाइन जोइनिंग का वेरिफिकेशन करने के लिए जनसुनवाई में फिर से आवेदन दिया है
