
भोपाल। चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए हैं। वहीं राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पर भी अपनी राय दी है।
CWC की बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग पर कांग्रेस MLA लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कोई भी बने जब तक बूथ कार्यकर्ताओं को मजबूत नहीं करेंगे, नतीजे ज्यों के त्यों ही रहेंगे। मंडलम सेक्टर बन गए हैं फिर भी निर्णय ऊपर से होते हैं क्यों?
