भोपाल:- मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों से चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के नाम मांगे हैं। कांग्रेस ने रविवार को प्रत्याशियों के नाम भेजे पत्र में कहा है कि मतदान के दिन प्रदेश कांग्रेस के कंट्रोल रूम में कुछ अधिकारी-कर्मचारियों को लेकर नियम विरुद्ध कार्य करने की बात सामने आई थी। जिसमें भाजपा को लाभ पहुंचाने संबंधी शिकायतें मिली थी।
