Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कर सकती है बड़े बदलाव की तैयारी,भूपेश बघेल बनाए जा सकते हैं AICC महासचिव, तो TS को मिल सकती है ये जिम्मेदारी…
    छत्तीसगढ

    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कर सकती है बड़े बदलाव की तैयारी,भूपेश बघेल बनाए जा सकते हैं AICC महासचिव, तो TS को मिल सकती है ये जिम्मेदारी…

    By Tv 36 HindustanAugust 14, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- कांग्रेस जाति जनगणना को लेकर देशभर में अभियान चलाने जा रही है। इस कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 20 अगस्त से सभी राज्यों का दौरा करेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ में भी आएंगे। इसके मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कहा गया है कि वो 20 से 31 अगस्त के बीच का एक कार्यक्रम तैयार कर भेजें। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ में राहुल और खरगे का दौरा तय हो गया।

    वहीं, दूसरी ओर से दिल्ली से लौटने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन में बड़े बदलाव की चर्चा को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि बैठक में बदलाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। बता दें कि राजनीतिक गलियारों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।

    हालांकि, इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व को ही करना है। दिल्ली में सभी प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों को यात्रा की तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बैज दिल्ली से लौटने के बाद बैठक लेंगे और जिलों का दौरा करेंगे। जाति जनगणना कराने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के साथ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वो लोगों के बीच इसको लेकर गलतफहमियों को दूर कर सकें।

    राहुल व खरगे से मिले भूपेश, महासचिव बनाने की चर्चा

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी से अलग-अलग चर्चा की है। इसके बाद संगठन में बदलाव की चर्चा जोर पकड़ी है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि बघेल को ओबीसी चेहरे के रूप में आगे करते हुए महासचिव बनाया जा सकता है। वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। इस मामले में डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा, दिल्ली में सिर्फ हार के कारणों पर चर्चा हुई है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू ने कहा, बैठक में संगठन में बदलाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

    ओडि़शा के घटनाक्रम के बाद चर्चा ने पकड़ा जोर

    डिप्टी सीएम सिंहदेव ने बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात पर कहा, अभी ऐसा तो नहीं है। ये अटकलें ओडि़शा में हुए परिवर्तन के बाद लगने लगी है। बहुत समय बाद कांग्रेस में यह देखने को मिला है कि ओडिशा की पूरी बॉडी को भंग कर दिया गया है। अब कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर हाईकमान फैसला लेगी।

    Post Views: 910

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचिकित्सकों ने राज्य सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए लगाए नारे ,कहा मांगों को नजरअंदाज करती आ रही सरकार…
    Next Article छत्तीसगढ में यहाँ खुलेगा देश का पहला लीथियम खदान, यहां मिला है रेयर अर्थ एलिमेंट, लोगों को ऐसा मिलेगा लाभ..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कांग्रेस दफ्तर को लेकर घमासान 24 अकबर रोड वाले ऑफिस को खाली करने का मिला नोटिस, ये होगा नया पता…

    March 25, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना सीएम ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई…

    March 25, 2026

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 25, 2026

    lo Samsung Galaxy A37 और A57 की लॉन्चिंग डेट फिक्स, फोन डिजाइन डिटेल्स ने बढ़ाई धड़कनें…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कांग्रेस दफ्तर को लेकर घमासान 24 अकबर रोड वाले ऑफिस को खाली करने का मिला नोटिस, ये होगा नया पता…
    • खल्लारी रोप-वे दुर्घटना सीएम ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई…
    • पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • lo Samsung Galaxy A37 और A57 की लॉन्चिंग डेट फिक्स, फोन डिजाइन डिटेल्स ने बढ़ाई धड़कनें…
    • वनमंडल में करोड़ों का खेल लेमरू हाथी रिजर्व परियोजना में खुला भ्रष्टाचार का पिटारा, कागज़ों में तालाब—जमीन पर घोटाला
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?