नई दिल्ली: – सोमवार को संसद में बीजेपी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनका संबंध फोरम ऑफ डेमॉक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पैसिफिक से है।
बता दें, कि हंगरी मूल के अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस से इस संगठन को पैसा मिलता है।ये वहीं संगठन है जो कश्मीर को भारत से अलग करने की वकालत करता है। सोनिया गांधी पर लगे इस आरोप को लेकर आज संसद में बवाल खड़ा हो गया। बीजेपी द्वारा लगाए गए इन आरोपों का कांग्रेस ने खंडन किया और इस पर संसद में बवाल मच गया।
भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया था कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबंध जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एक संगठन से है, जिसने कश्मीर के एक स्वतंत्र राष्ट्र के विचार का समर्थन किया है।
कांग्रेस ने मचाया बवाल
कांग्रेस ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और इस हंगामे के चलते सोमवार को संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी के आरोपों को लेकर सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों के विरोध जताने के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के एक मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर कांग्रेस और कुछ सहयोगी दलों के सदस्यों ने भाजपा के आरोपों से जुड़े विषय को उठाने का प्रयास किया।
कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित
हालांकि, आसन से इसकी अनुमति नहीं मिली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सदस्यों से सदन चलने देने की अपील की। बिरला ने कहा, ‘‘प्रश्नकाल का महत्वपूर्ण समय होता है। मेरा आपसे आग्रह है कि प्रश्नकाल चलने दें। प्रश्नकाल में किसी विषय को नहीं उठाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘देश चाहता है कि सदन चले। आप सदन में गतिरोध पैदा करना चाहते हैं।” कांग्रेस सदस्यों का विरोध जारी रहने पर बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट के भीतर इसे दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।