नई दिल्ली:- विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है क्योंकि कांग्रेस ने अब तक 48 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से अलका लांबा को टिकट दिया है। उनका मुकाबला दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना से होगा। बता दें कि पहली बार ऐसा हुआ है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।
कहा जा रहा है कि चुनाव की घोषणा से पहले लिस्ट जारी कर कांग्रेस बताना चाहती है कि वे इन चुनावों में गंभीरता के साथ लड़ना चाहते हैं। हालांकि पिछले दो विधानसभा चुनाव से कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार आप का ग्राफ गिरने का फायदा कांग्रेस को भी मिल सकता है।
कौन हैं अलका लांबा
बता दें कि अलका लांबा ने छात्र नेता के रूप में करियर की शुरुआत की थी। दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने 2014 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद वे 2015 में चांदनी चौक से दिल्ली विधानसभा के लिए चुनी गईं। पार्टी के अंदर अनादर का हवाला देते हुए उन्होंने सितंबर 2019 में आप छोड़ दी और कांग्रेस में वापस आ गईं।
इसके बाद कांग्रेस ने दागी दलबदलुओं को कड़ी चेतावनी देने के इशारे के लिए पार्टी बदलने को लेकर दिल्ली विधानसभा चुनाव से अयोग्य घोषित कर दिया था। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाम में उन्हें कालकाजी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने को लेकर काफी अटकलें चल रही थीं। पार्टी ने अब उन्हें कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी के सामने टिकट देकर अटकलों पर विराम लगा दिया है।
कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा
नई दिल्ली से कांग्रेस ने शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट दिया है।
बादली से दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को मैदान में उतार दिया है।
कालका जी से अलका लांबा को टिकट दिया गया है।
इसके साथ ही बल्लीमारान से हारुन युसूफ
शालीमार बाग से प्रवीण जैन
पटपड़गंज से चौ.अनिल कुमार
मुस्तफाबाद से अली मेहदी
सुल्तानपुर माजरा से जयकिशन
सदर से अनिल भारद्वाज
नांगलोई से रोहित चौधरी
कस्तुरबा नगर से अभिषेक दत्त
वजीरपुर से रागिनी नायक
तिलकनगर विधानसभा सीट से पी एस बावा
चांदनी चौक विधानसभा सीट से मुदित अग्रवाल
आदर्श नगर से शिवांश सिंघल
सीलमपुर से अब्दुल रहमान
नरेला से अरुणा कुमारी
बुराड़ी मंगेश त्यागी
ग्रेटर कैलाश से गर्वित सिंघवी
द्वारका से आदर्श शास्त्री
छतरपुर से राजिंदर तंवर
राजौरी गार्डन से धर्मपाल चांडेल
अंबेडकरनगर से जय प्रकाश
शकूर बस्ती विधानसभा सीट से सतीश लूथरा
माडीपुर से जे.पी. पंवार
मोती नगर से राजेंद्र नामधारी
बिजवासन से देवेंद्र सहरावत
उत्तम नगर से मुकेश शर्मा
रिठाला से सुशांत मिश्रा
मतिआला विधानसभा सीट से रघुविंदर शोकीन
मटिया महल से असिम अहमद खान
त्रिनगर से सतेंद्र शर्मा
त्रिलोकपुरी से अमरदीप
मंगोलपुरी से हनुमान चौहान
राजेंद्र नगर सीट से विनीत यादव
देओली राजेश चौहान
संगम विहार से हर्ष चौधरी
महरौली से श्रीमती पुष्पा सिंह
मालवीय नगर से जितेंद्र कुमार कोचर
जंगपुरा से फरहद सूरी को टिकट दी गई है।
दिल्ली कैंट से प्रदीप कुमार उपमन्यु
कोंडली विधानसभा से अक्षय कुमार
सीमापुरी विधानसभा लीट से राजेश लिलोठिया
लक्ष्मी नगर से सुमित शर्मा
करावल नगर विधानसभा से डॉ. पी.के. मिश्रा
कृष्ण नगर विधानसभा सीट से गुरचरण सिंह राजू
बाबरपुर विधानसभा सीट से हाजी मोहम्मद इशराक खान
गोकुलपुर से प्रमोद कुमार जयंत
