नई दिल्ली:– कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में अपनी पार्टी की सरकार के दो साल पूरा होने के मौके पर उसकी उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने जनसबा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के समय जिन पांच ‘गारंटी’ का वादा किया गया था, उन्हें पूरा किया गया है।
इसके साथ ही भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि धन और संसाधन चुनिंदा अमीर लोगों के पास जाएं, जबकि कांग्रेस चाहती है कि धन गरीबों के पास जाए। काग्रेंस नेता ने कहा कि BJP मॉडल में रोजगार खत्म होता है। कांग्रेस मॉडल में रोजगार पैदा होता है। BJP मॉडल में आप बीमार होते हैं तो कर्ज में डूब जाते हैं। कांग्रेस मॉडल में आप बीमार होते हैं तो आपकी जेब में इलाज के लिए पैसा होता है।
कांग्रेस ने निभाया वादा, 5 गारंटिया पूरी
इसके गांधी ने कहा कि आज कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार को 2 साल पूरे हुए हैं। हमने चुनाव के समय कर्नाटक की जनता से वादे किए थे। हमने जनता को 5 गारंटी दी थीं। तब नरेंद्र मोदी और भाजपा के लोगों ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ये काम नहीं कर पाएगी। पहली गारंटी ‘गृहलक्ष्मी’ योजना के तहत 2,000 रुपये प्रति महीना एक करोड़ महिलाओं को दिए जा रहे हैं। दूसरी गारंटी ‘गृह ज्योति’ के तहत करोड़ों परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। हमने जनता को दिया ये वादा भी पूरा किया।
राहुल गांधी आगे कहा कि तीसरी गारंटी ‘अन्न भाग्य योजना’ के तहत चार करोड़ लोगों को 10 किलो अनाज दिया जा रहा है। चौथी गारंटी ‘शक्ति’ योजना के अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है तथा इसके जरिये तकरीबन 500 करोड़ बस ट्रिप कर्नाटक सरकार द्वारा मुफ्त दी गई हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पांचवी गारंटी ‘युवा निधि’ के तहत कांग्रेस सरकार राज्य के तीन लाख युवाओं को हर महीने 3,000 रुपये दे रही है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को एक लाख से अधिक भूमि-पट्टों का वितरण कांग्रेस सरकार द्वारा पूरी की गई छठी गारंटी है।
