नई दिल्ली:- यूपी कांग्रेस के नेता दो दिन पहले ही अयोध्या जाने की सोच रहे हैं। बिहार कांग्रेस के नेता भी बीजेपी के नैरेटिव को काउंटर करने के लिए राम मंदिर के उद्घाटन में जाना चाहते हैं।
इंडिया टुडे को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन पार्टी मुख्यालय में कांगेस के नेताओं की इस संबंध में बैठक भी हुई। हालांकि मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया के अयोध्या जाने पर संशय बरकरार है। बीते दिन AICC में आयोजित बैठक में शामिल हुए नेताओं को हिदायत दी गई कि वो इस बारे में मीडिया में कोई बात नहीं करेंगे।
