रायपुर :- 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर कांग्रेस किसान जवान संविधान जनसभा आयोजन करने वाली है. इस जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, साथ में संगठन के महासचिव किसी वेणुगोपाल भी शामिल होंगे. इस सभा को करने का मकसद छत्तीसगढ़ के साथ देश भर के किसान और जवान की आवाज को उठाना है. कांग्रेस कार्यालय रायपुर में इसकी जानकारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई.
बैज ने बीजेपी पर लगाए कई आरोप: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, 25000 से अधिक किसान जवान और हमारे कार्यकर्ता इस जनसभा में शामिल होंगे. सभा का मुख्य उद्देश्य है किसान जवान संविधान के ऊपर राज्य और केंद्र सरकार लगातार प्रहार कर रही है. दूसरा देश के संवैधानिक संस्थाओं को ताक में रखकर उसका दुरुपयोग कर रही है.
दीपक बैज के प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर भी जनसभा में बात उठाई जाएगी.
छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को यह सरकार लगातार बेच रही है. बस्तर , कांकेर, बीजापुर के खदानों को बेचा गया.
कोल माइंस को भी लगातार सरकार बेच रही है, और अवैध वनों की कटाई लगातार की जा रही है.
पूरे प्रदेश में 10 हजार 463 स्कूलों को बंद कर दिया जिससे 45 हजार शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं.
भर्ती को सरकार ने पूरी तरह से बंद कर दिया.
एक लाख नौकरी देने का वादे का क्या हुआ
प्रदेश में होने वाली शराब की बिक्री चरम पर है.
नकली होलोग्राम, दूसरे राज्यों से शराब की खपत गली मोहल्ले में हो रही है.