रीवा। सिद्धार्थ तिवारी को लेकर के पिछले कई दिनों से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है लेकिन अब उन कयासों को बल मिला है। कल राहुल गांधी की ब्यौहारी की सभा में भी नही थे शामिल पिछले दिनों रीवा जिले में निकली जन आक्रोश रैली में भी भाग नहीं लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि हार मान लेना कोई विकल्प नहीं है।
