Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, महिलाओं के लिए कई बड़े वादे, व्यवसाय के लिए देंगे उचित स्थान, जानिए किसके लिए क्या किया ऐलान…
    समाचार

    कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, महिलाओं के लिए कई बड़े वादे, व्यवसाय के लिए देंगे उचित स्थान, जानिए किसके लिए क्या किया ऐलान…

    By Tv 36 HindustanFebruary 5, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्रजारी कर दिया है. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन सत्यनारायण शर्मा ने घोषणा पत्र जारी किया है. इस दौरान दीपक बैज ने बीजेपी के घोषणा पत्र कोय जनता को ठगने वाला बताया. बैज ने कहा विधानसभा चुनाव में 20 मोदी गारंटी में सिर्फ तीन को पूरा किया गया. BJP ने मोदी गारंटी में ठगा अब अटल विश्वास पत्र के नाम से ठगने वाली है.

    कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या है?
    पार्टी के ओर से कहा गया है कि कांग्रेस प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों की जनता से वादा करती है कि, निकायों में कांग्रेस की परिषद् बनने के बाद हम प्रदेश के नगरीय क्षेत्र की जनता के हित में इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करेंगे :-

    • Advertisement –
      घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु

    महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सी.सी. कैमरा लगाने की व्यवस्था।
    सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था।
    श्रद्धांजली राशि योजना के बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रू. से बढ़ाकर 5000 रू. किया जाएगा।
    निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
    सम्पत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।
    आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाईन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है वहां सुविधा दी जायेगी।
    मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनो को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।
    प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जायेगी।
    प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा।
    नगरीय निकाय के द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा।
    यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जायेगा।
    शहर को धुल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाये जायेगे।
    पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
    चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जायेगा और वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय के लिए उचित स्थान दिया जाएगा।
    विकास कार्य में पारदर्शिता सामुहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिये गये अधिकार वापस करते हुए प्रत्येक भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने हेतु प्रयास किया जाएगा।
    कन्या विवाह के लिये सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निः शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
    सामुदायिक भवन की ऑनलाईन बुकिंग सिस्टम लागू करेगें।
    शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने हेतु धारणा अधिकार दिया जाएगा।
    सभी को पात्रतानुसार वृद्धा, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा।
    समस्त सरकारी स्कूल और आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।
    सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण।
    स्कूली और महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे।
    जन्म-मृत्यु और मैरिज सर्टीफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगा।
    युवाओं को रोजगार देने के लिये सभी निकाय क्षेत्रों में यूथ हब बनाया जायेगा।
    महिला स्वसहायता समूहो को रोजगार देने विशेष पहल।
    सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे।
    कांग्रेस शसित सभी निकायों में जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जायेगा।
    संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भूगतान करने पर विषेश छुट प्रदान की जायेगी।
    सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिये हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जायेगा।
    प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जायेगा।
    नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जायेगा।

    Post Views: 1,205

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरकार का बड़ा फैसला आपके पास कार है, तो नहीं मिलेंगे इस योजना के पैसे, जानें क्या है पात्रता…
    Next Article पत्‍नी को पति के बाएं ओर क्‍यों सोना चाहिए स‍िर्फ धार्मिक मान्‍यता ही नहीं बल्कि ये है इसके पीछे का व‍िज्ञान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लहसुन के चौंकाने वाले फ़ायदे एक नहीं, कई लाजवाब फ़ायदे हैं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद…

    April 2, 2026

    रोजमर्रा के सामानों के दाम बढ़ाने की तैयारी में ,कॉमर्शियल LPG की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद होने के कगार में…

    April 2, 2026

    एक बार फिर शुरू होगी संसद की कार्यवाही, सरकार ने 3 दिनों का विशेष सत्र बुलाया, साफ होगा महिला आरक्षण का रास्ता…

    April 2, 2026

    पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, पेट्रोकेमिकल्स से हटा सीमा शुल्क सरकार ने दिया ये अपडेट…

    April 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लहसुन के चौंकाने वाले फ़ायदे एक नहीं, कई लाजवाब फ़ायदे हैं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद…
    • रोजमर्रा के सामानों के दाम बढ़ाने की तैयारी में ,कॉमर्शियल LPG की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद होने के कगार में…
    • एक बार फिर शुरू होगी संसद की कार्यवाही, सरकार ने 3 दिनों का विशेष सत्र बुलाया, साफ होगा महिला आरक्षण का रास्ता…
    • पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, पेट्रोकेमिकल्स से हटा सीमा शुल्क सरकार ने दिया ये अपडेट…
    • बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?