रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर जल्द छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकते हैं। बता दे कि, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होना है। इसमें छत्तीसगढ़ से 307 मतदाता मतों का प्रयोग करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मरकाम समेत 53 विधायक और अन्य पदाधिकारी मतदान करेंगे। चुनाव को लेकर राजीव भवन में मतदान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 15 अक्टूबर को प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई रायपुर पहुंचेंगे।