Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कांग्रेस पार्टी को लगी मिर्ची, गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना,कही ये बात…
    कांकेर

    कांग्रेस पार्टी को लगी मिर्ची, गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना,कही ये बात…

    By Tv 36 HindustanApril 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांकेर :- देश के गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। अपने दौरे के दूसरे दिन गृहमंत्री शाह कांकेर पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह ने नाहरदेव मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। गृहमंत्री शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ के देवी देवताओं को प्रणाम कर के किया। गृहमंत्री शाह ने कांकेर की सभा में राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को लेकर भी बयान दिया।

    गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

     केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आई। कांग्रेस ने कई सैलून तक राम मामंदिर निर्माण पर रोक लगाए रखी। पीएम मोदी के पास उनके 10 साल के काम का सर्टिफिकेट है। भाजपा की सरकार ने केंद्र की योजनाओं ने घर घर तक पहुंचा कर लोगों को लाभ पहुंचाया। गृहमंत्री शाह ने कांकेर में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, तीसरी बार भाजपा की सरकार बनते ही देश भर के वरिष्ठ नागरिकों को फ्री इलाज दिया जाएगा।

    कांग्रेस को लगी मिर्ची

    गृहमंत्री शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “अभी-अभी कांग्रेस पार्टी को मिर्ची लगी है क्योंकि PM मोदी ने उनके घोषणापत्र में से सबकी संपत्ति का सर्वे करने वाली बात कही है। PM मोदी ने कल कहा कि क्यों करना है सर्वे? आज पूरी कांग्रेस पार्टी इसपर PM मोदी पर सवाल उठा रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनके घोषणापत्र में सर्वे की बात है या नहीं? मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधन पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है, आदिवासी, दलित का नहीं।” भाजपा का कहना है सबसे पहला हक़ गरीबो का आदिवासियों दलितो का है।

    दो साल में खत्म कर देंगे नक्सलवाद

    नक्सलवाद पर बात करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, पांच साल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन नक्सलवाद के खिलाफ कोई काम नहीं किया गया। भाजपा की सरकार बने 4 महीने ही हुए हैं और 90 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया है। 200 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि, नक्सली या तो सरेंडर कर दे या फिर लड़ाई का परिणाम तो सबको पता ही है। भाजपा को एक बार फिर मौका दीजिए दो साल के अंदर छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म कर देंगे।
    इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि, नक्सलवाद की समाप्ति के साथ साथ छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा सरकार अग्रसर है। मनमोहन सिंह की सरकार ने 10 साल में छत्तीसगढ़ को केवल 77 हजार करोड़ दिए और पीएम मोदी ने 10 साला में छत्तीसगढ़ को 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। देशभर में 2029 तक मुफ्त राशन योजना जारी रहेगी। नल से पानी की तरह घर मे अब रसोई गैस उपलब्ध होगी।

    Post Views: 695

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपूर्व उप सचिव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री पर भाजपा का बड़ा हमला, पत्र लिखकर पूछी ये बात…..
    Next Article राज्य सरकार ने प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की यहाँ की पोस्टिंग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…

    February 11, 2026

    फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…

    February 11, 2026

    एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…

    February 11, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…
    • फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…
    • एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…
    • आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…
    • अब बदलेगा राष्ट्रगीत का स्वरूप आधिकारिक कार्यक्रमों में अब वंदे मातरम् के 6 अंतरा गाना अनिवार्य, ये समय सीमा भी तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?