*रायपुर।* दूसरे चरण के मतदान के पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हम पहले चरण के समान ही दूसरे चरण में भी जनता का भरपूर आशीर्वाद कांग्रेस के प्रत्याशियों को मिलेगा। 75 सीटों के साथ प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।कांग्रेस ने अपने 5 सालों के कामों के आधार पर जनता से वोट मांगा। हम पूरे चुनाव को सकारात्मक तरीके से लड़े। हमारा प्रयास था कि हम अपने कामों के आधार पर जनता से वोट मांगे। हमारी सरकार ने पिछले पांच सालों में जो काम किया था हमारे वोट मांगने का वही बड़ा आधार था।बैज ने आगे कहा कि, हमारी सरकार ने किसान, मजदूर, युवाओं, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति को सशक्त बनाने के लिये ठोस योजनायें बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन किया। ऋण माफी, धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मजदूर न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली। हमने 5 सालों में बेरोजगारी, गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ी जिससे प्रदेश की 40 लाख आबादी गरीबी रेखा से ऊपर आ गयी।
