नई दिल्ली :- कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में 33 सैनिक स्कूल हैं और वे पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्त पोषित संस्थान हैं, जो रक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय, सैनिक स्कूल सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित होते हैं।
खरगे ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र ने पारंपरिक रूप से सशस्त्र बलों को किसी भी पक्षपातपूर्ण राजनीति से दूर रखा है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस अच्छी तरह से स्थापित परंपरा को तोड़ दिया है।
खरने ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2021 में सैनिक स्कूलों के निजीकरण की शुरुआत की। इसके परिणामस्वरूप, इस मॉडल के आधार पर 100 नए स्कूलों में से 40 के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं। खरगे ने बताया कि कक्षा 6 से कक्षा 12 तक प्रति वर्ष शुल्क का 50 प्रतिशत का मेरिट के आधार पर वार्षिक शुल्क समर्थन देती है।खड़गे ने दावा किया कि रिपोर्ट में यह भी पाया गया है कि जिन 40 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं, उनमें से 62 प्रतिशत पर हस्ताक्षर आरएसएस और भाजपा नेताओं से संबंधित व्यक्तियों और संगठनों के साथ किए गए हैं।
