नई दिल्ली:- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव का जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ है तथा यह उनकी राजनीतिक एवं नैतिक हार हुई है। खरगे ने कहा इस चुनाव में लोकतंत्र और जनता की जीत हुई.
18वीं लोकसभा के चुनाव में हम विनम्रता से जनमत को स्वीकार करते हैं. इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया.ख़ासकर, सत्ताधारी दल भाजपा ने एक व्यक्ति-एक चेहरे के नाम पर वोट मांगा था.
