Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कांग्रेस ने मोदी सरकार के व्हाइट पेपर के जवाब में ब्लैक पेपर जारी किया…..
    News

    कांग्रेस ने मोदी सरकार के व्हाइट पेपर के जवाब में ब्लैक पेपर जारी किया…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 8, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली: कांग्रेस ने गुरुवार को मोदी सरकार के ‘वाइट पेपर’ के जवाब में ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया है। उसने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 10 साल की ‘विफलताओं’ को जनता के सामने उजागर करने के मकसद से इसे लाया गया है। कांग्रेस ने सरकार पर समाज के सभी वर्गों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। पार्टी ने इस ‘ब्लैक पेपर’ में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, महिलाओं की स्थिति और कई अन्य मुद्दों पर सरकार के विफल रहने की बात कही है। उसने इसे ‘10 साल, अन्याय काल’ का नाम दिया है।

    पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया। उन्‍होंने कहा कि देश को आजाद कराने वाली कांग्रेस 2024 में देश को बीजेपी के ‘अन्याय के अंधकार’ से बाहर निकालेगी। कांग्रेस ने यह ‘ब्लैक पेपर’ ऐसे समय जारी किया है जब सरकार ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के 10 साल के कार्यकाल पर एक ‘श्वेतपत्र’ जारी करने की घोषणा की है।

    खरगे ने सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर विफलताएं छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे में इस सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ लाने का फैसला किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी जब भी संसद में अपनी बात रखते हैं तो अपनी विफलताओं को छिपाते हैं। वहीं, जब हम सरकार की असफलताओं के बारे में बोलते हैं, तब उसे महत्व नहीं दिया जाता है। इसलिए हम ‘ब्लैक पेपर’ निकालकर जनता को सरकार की विफलताओं के बारे में बताना चाहते हैं।’

    बढ़ती बेरोजगारी पर हमलाखरगे ने दावा किया कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। लेकिन मोदी सरकार इसकी बात कभी नहीं करती। इस ‘ब्लैक पेपर’ में कहा गया है कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक ‘अन्याय’ हुआ है।

    अर्थव्‍यवस्‍था को तबाह करने का आरोपपार्टी ने अपने इस दस्तावेज में आरोप लगाया, ‘मोदी सरकार के 10 सालों के शासन ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। बेरोजगारी बढ़ गई है, देश के कृषि क्षेत्र को नष्ट कर दिया है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं। सरकार ने देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ गंभीर अन्याय किया है।’महंगाई पर साधा न‍िशाना‘ब्लैक पेपर’ में कहा गया है, ‘मोदी सरकार महंगाई पर चुप है…पेट्रोल, डीजल और रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।’

    खरगे ने कहा, ‘महंगाई तो इतनी बढ़ी है। नेहरू के जमाने और इंदिरा जी के जमाने से तुलना करते हैं। अब आपकी सरकार है। यह बताइए कि आपने क्या कदम उठाए हैं?’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महंगाई को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।नोटबंदी को बताया भूलवर्ष 2016 की नोटबंदी के कदम को ‘भूल’ करार देते हुए पार्टी ने कहा कि सात साल पहले की ‘विनाशकारी नोटबंदी’ के आर्थिक प्रभाव अब भी देश को परेशान कर रहे हैं। इस दस्तावेज में किसानों की परेशानी, जाति जनगणना करने में विफलता और महिलाओं के साथ अन्याय’ जैसे मुद्दे भी उठाए गए।

    किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर क‍िया हमलाखरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा था वो पूरा नहीं हुआ। उन्होंने सरकार पर देश में लोकतंत्र खत्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।पीएम मोदी ने बता दिया ‘काला टीका’इसके उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को ‘प्रेरक उदाहरण’ बताते हुए कांग्रेस के ‘ब्लैक पेपर’ को ‘काला टीका’ करार दिया।

    पीएम ने कहा कि जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी तो पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के योगदान को याद किया जाएगा। राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों की विदाई के अवसर पर उच्च सदन को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी किए जाने का स्वागत किया।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article50 की उम्र के बाद भी हड्डियां रहेगी मजबूत इन उपायों से…..
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा हुआ रद्द, जानिये वजह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश

    February 11, 2026

    सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …

    February 11, 2026

    UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…

    February 11, 2026

    सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सलमान खान और इस एक्टर के कैमियो ने बढ़ाया क्रेज…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश
    • सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …
    • UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…
    • सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सलमान खान और इस एक्टर के कैमियो ने बढ़ाया क्रेज…
    • आज का राशिफल ग्रहों की चाल बदलेगी दिन, जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?