Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » डोनेट फॉर देश कैंपेन चलाने वाली कांग्रेस के पास नहीं है पैसा,लेना पड़ रहा क्राउड फंडिंग का सहारा,ये है बड़ी वजह…..
    News

    डोनेट फॉर देश कैंपेन चलाने वाली कांग्रेस के पास नहीं है पैसा,लेना पड़ रहा क्राउड फंडिंग का सहारा,ये है बड़ी वजह…..

    By Tv 36 HindustanDecember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- कांग्रेस ने 19 दिसंबर को पार्टी के 138वें स्थापना दिवस पर क्राउड फंडिंग के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ कैंपेन की शुरुआत की. कैंपेन के मकसद को लेकर पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस को आर्थिक मजबूती देने के लिए इसकी शुरुआत की गई है ऐसे में पार्टी के फंड को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस के पास वाकई में इतने कम पैसे हैं या उसे कॉर्पोरेट फंडिंग नहीं मिल रही है और इसलिए उसे क्राउड फंडिंग कैंपेन चलाने की जरूरत पड़ गई है.

    राजनीतिक दलों की कमाई के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी की कमाई बढ़ी है जबकि कांग्रेस की कमाई में 29 फीसदी की कमी आई है. साल 2014 से कांग्रेस की कमाई 2022 में घटकर 541 करोड़ रुपये रह गई. राजनीतिक दलों की फंडिंग पर नजर रखने वाले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है.

    6 सालों में कितनी घटी कांग्रेस की कमाई

    ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2014-15 में पॉलिटिकल फंडिंग के रूप में कांग्रेस को 765 करोड़ रुपये मिले, लेकिन अगले तीन सालों में इस कमाई में कमी आई. साल 2017-18 में कांग्रेस को सिर्फ 199 करोड़ रुपये की फंडिंग हुई और 2019-20 में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को 998 करोड़ रुपये की फंडिंग हुई और अगले एक साल में इसमें फिर से कमी आ गई. 2021-22 में कांग्रेस को पॉलिटिकल फंडिंग के जरिए 541 करोड़ रुपये मिले.

    6 साल में बीजेपी ने की कितनी कमाई

    एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2014-15 में बीजेपी ने पॉलिटिकल फंडिंग के जरिए 970 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो 2017-18 में बढ़कर 1027 करोड़ रुपये हो गई. चुनावी साल 2019-20 में यह कमाई तीन गुना बढ़ गई और बीजेपी के अकाउंट में 3,623 करोड़ रुपये आ गए. हालांकि, 2021-22 में इसमें गिरावट आई और यह कमाई 1917 करोड़ रुपये रह गई. इन 6 सालों का औसत निकालें तो बीजेपी को पॉलिटिकल फंडिंग में 2 गुना की बढ़ोतरी हुई है.

    संपत्ति के मामले में भी बीजेपी से बहुत पीछे है कांग्रेस

    संपत्ति की बात करें तो कांग्रेस काफी पीछे है. साल 2021-22 तक के उपलब्ध डेटा के मुताबिक, बीजेपी की संपत्ति का आंकलन किया जाए तो यह 6 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बैठती है.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Congress does not have money has to resort to crowd funding Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news which is running Donate for the Country campaign
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरात में मोजा पहन कर सोने की है आदत,तो हो जाए सावधान,नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है भारी….
    Next Article यादव कैबिनेट में इन्हें मिला पहली बार मंत्री बनने का मौका, हैरान कर देंगे कई नाम,देखें…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…

    March 28, 2026

    कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…

    March 28, 2026

    अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…

    March 28, 2026

    अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…
    • कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…
    • अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…
    • अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…
    • सीएम साय ले रहे हाईलेवल मीटिंग, पेट्रोल-डीजल और LPG की उपलब्धता समेत इन मुद्दों पर समीक्षा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?