Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » संविधान बचाओ अभियान चलाएगी कांग्रेस, दीपक बैज ने सीएम साय और कैलाश विजयवर्गीय को इन मुद्दों पर घेरा…
    Uncategorized

    संविधान बचाओ अभियान चलाएगी कांग्रेस, दीपक बैज ने सीएम साय और कैलाश विजयवर्गीय को इन मुद्दों पर घेरा…

    By Tv 36 HindustanApril 23, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- कांग्रेस प्रदेश कार्यकारणी की बैठक कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में हुई. इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे. इस बैठक में भाजपा के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की गई.

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बैठक में एआईसीसी के मार्गदर्शन पर निर्णय लिया गया है कि 25 अप्रैल से 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान चलाया जाएगा. 25 अप्रैल को दुर्ग जिले से संविधान बचाओ रैली के साथ प्रदेश के सभी जिलों में 3 से 10 मई तक संविधान बचाओ रैली निकली जाएगी. 11 से 17 मई तक प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में संविधान बचाओ रैली निकलेगी. 20 से 30 मई तक कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर घर लेकर जाएगी.

    दीपक बैज ने कहा कि यह गांधी का देश है. गांधी की विचारधारा पर चलने वाला देश है. यह गोडसे की विचारधारा का देश नहीं है, इसलिए हमने कल भी कहा है और आज भी कहा कि छत्तीसगढ़ को हम यूपी और बिहार नहीं बनने देंगे. भाजपा पश्चिम बंगाल की बात करती है. 2 साल से अधिक का समय हो गया. मणिपुर जल रहा है, उस पर बात नहीं करते हैं. हिम्मत है तो मणिपुर पर बात कीजिए, डबल इंजन की सरकार है.

    भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के चर्च को लेकर दिए बयान पर दीपक बैज ने कहा कि ”यह बयान प्रदेश को अस्थिर करने वाला बयान है. यह चाहते हैं कि प्रदेश को अशांत करें. सरकार आपकी है. अब ट्रिपल इंजन की सरकार आपकी है तो आपको रोका किसने है. लोकसभा विधानसभा में कानून बनाने की बात करते हैं तो किसने आपको कानून बनाने से रोका है. इस तरह के बयानों का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है. ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए. ये लोग शांत छत्तीसगढ़ के मुद्दों को भड़काना चाहते हैं और छत्तीसगढ़ को अशांत करना चाहते हैं.”

    वहीं नकली शराब और होलोग्राम मामले को लेकर दीपक बैज ने कहा कि आबकारी विभाग मुख्यमंत्री के पास है, तो कौन जिम्मेदार होगा. प्रदेश में नकली शराब बिक रही है. इस विभाग के मुखिया मुख्यमंत्री हैं. मुख्यमंत्री इसके लिए जिम्मेदार हैं. क्या सीबीआई इस पर जांच करेगी. नकली शराब और नकली होलोग्राम पर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए.

    मुख्यमंत्री ने कहा था कि आदिवासी सबसे पहले हिंदू हैं. इस बयान पर दीपक बैज ने कहा कि मुझे लगता है कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री को हिंदू, सिख, ईसाई, मुसलमान, फारसी, जैन की बात करने के लिए बनाया है, इनको प्रदेश की जनता ने विकास की बात करने के लिए नहीं चुना है ,प्रदेश कैसे विकसित हो ,प्रदेश में जनता की गरीबी दूर कैसे हो , सड़क पुलिया बनने चाहिए, ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुधारनी चाहिए, बेरोजगारों को नौकरी देना चाहिए, स्कूल खोलने चाहिए, अस्पताल खुलने चाहिए, इस पर बात नहीं करते.

    दीपक बैज ने यह भी कहा कि इस प्रदेश का यह दुर्भाग्य है कि भाजपा और उसके मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास में जातीय धर्म की बात करते हैं. इस तरह के बयान के लिए मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता और आदिवासियों से माफी मांगनी चाहिए.

    दीपक बैज ने बताया, संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किए जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है. यह अभियान आम नागरिकों की आवाज को बुलंद करेगा. जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्य पर जोर देगा.

    भाजपा ने संविधान को लेकर बाबा साहब की जयंती से कार्यक्रम शुरू किया है. उनका कार्यक्रम भी लगातार चल रहा है. इस पर दीपक बैज ने कहा कि भाजपा को संविधान की बात करना शोभा नहीं देता, क्योंकि भाजपा और उनके नेता बाबा साहब को लगातार अपमानित करते रहे हैं. उनकी कथनी और करनी में काफी अंतर है. दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने संवैधानिक संस्था को नुकसान पहुंचाने का काम किया है.

    वहीं मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के राहुल गांधी के बीफ खाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए दीपक बैज ने भाजपा नेताओं पर बीफ खाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि गाय के बीफ की सप्लाई केंद्र की मोदी सरकार में सबसे ज्यादा हुई है. यह कैलाश विजयवर्गीय को पता होना चाहिए.

    Post Views: 6,665

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतड़ातड़ बरसते बुलेट, 1 मिनट की दौड़ और बची जिंदगी, पहलगाम आईविटनेस की दास्तां…
    Next Article Mega Chance Slot Play casino Betstreak $100 free spins Free Demonstration, Video game Remark 2025
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट…

    January 17, 2026

    बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण

    December 16, 2025

    कोहली–रोहित सहित इन सभी को विजय हजारे खेलना अनिवार्य, BCCI का सख्त निर्देश, बोले- खेलने होंगे ये 2 मैच…

    December 16, 2025

    प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना ₹2000 की 22वीं किस्त…

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • SBI की धांसू स्कीम ₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स यहां से…
    • विधानसभा प्रश्नकाल में किसान योजनाओं और गौ संरक्षण पर गरमाई बहस…
    • प्रदेश के इन 4 जिलों में आज से लागू हुईं जमीन की नई गाइडलाइन दरें, जानें आपके जिले का हाल…
    • कॉफी और दही का फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो, जानिए बनाने और लगाने का ये शानदार तरीका…
    • केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सभी आरोपों से बरी, कोर्ट ने कहा- CBI के पास कोई सबूत नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?