नई दिल्ली : सोनिया गांधी के बाद अब राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने की मांग उठी है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज भाजपा के खिलाड़ प्रदर्शन रैली से पहले की नेताओं को सम्बोधित करते राहुल गांधी के लिए कार्यकर्ताओं ने नारे लगते हुए के पार्ट्री अध्यक्ष बनने की मांग उठाई है।
कई कार्यकर्ताओं ने बैनर एवं पोस्टरों के जरिये यह मांग भी की कि राहुल को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता दीपेश सिंह ने कहा, ‘‘राहुल जी हमारे नेता हैं और उन पर हमें पूरा विश्वास है कि वह कांग्रेस का गौरव लौटाएंगे। उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहिए।”
कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैनर ले रखे थे जिन पर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग के नारे लिखे थे। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
कांग्रेस की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा।