कोरबा/भारतीय संविधान को अंगीकृत करने हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। कलेक्टोरेट परिसर में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले,जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर सहित अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। साथ ही इस मौके पर उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया।संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर ने कहा कि बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं जन अपेक्षाओं को भारतीय संविधान में समाहित किया है। इससे सशक्त राष्ट्र निर्माण करने की नीव मजबूत हुई है।नागरिकों से संविधान की मूल भावना को जीवन में आत्मसात करने की अपील की।

