Tv36Hindustan
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • राष्ट्रीय
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
      • कोरबा
      • RAIPUR
    • स्वास्थ्य
    • अपराध
    • जीवन शैली
    • ज्योतिष
    • नौकरी
    • बॉलीवुड
    • More
      • तकनीकी
      • खेल
      • मनोरंजन
    Tv36Hindustan
    Home » कैम्पा मद से वर्ष 2019-20 के अंतर्गत 12 लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर
    Uncategorized

    कैम्पा मद से वर्ष 2019-20 के अंतर्गत 12 लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर

    By adminMarch 31, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *नरवा विकास योजना**वन क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण के बड़े तादाद में हो रहे कार्य: वन मंत्री श्री अकबर*

    *संरचनाओं से 4.65 लाख हेक्टेयर भूमि के उपचार का मिलेगा लाभ*

    रायपुर, 31 मार्च 2021/ राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ’नरवा विकास योजना’ के तहत प्रदेश के वन क्षेत्रों में स्थित नालों में कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 के तहत 12 लाख 9 हजार 485 संरचनाओं का निर्माण जारी है। इनमें से अब तक लगभग 11 लाख संरचनाओं का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इनका निर्माण 155 करोड़ रूपए की राशि से किया जा रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि राज्य में इसके तहत 155 करोड़ रूपए की राशि से 01 हजार 766 किलोमीटर लंबाई के विभिन्न नालों में भू-जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। इन संरचनाओं के पूर्ण होने पर 4 लाख 65 हजार 172 हेक्टेयर भूमि उपचारित होगी। इसमें वन क्षेत्रों के नालों में भू-जल संरक्षण कार्य के लिए लूज बोल्डर चेकडेम, बोल्डर चेकडेम, ब्रशवुड चेकडेम, कंटूर ट्रेंच, परकोलेशन टैंक, अर्दन डेम, चेकडेम, एनीकट, स्टापडेम तथा गेबियन आदि संरचनाओं का काफी तादाद में निर्माण किया जा रहा है। इससे एक ओर वन भूमि के क्षरण को रोका जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर जल भंडार में वृद्धि की जा सकेगी। वन क्षेत्रों में जल भंडार की पर्याप्त उपलब्धता से वन्य जीवों को उनके रहवास क्षेत्र में ही चारा-पानी उपलब्ध होगा, जिससे वे आबादी क्षेत्रों की ओर आकर्षित नहीं होंगे। इसके साथ ही वनों के आसपास के ग्रामीणों तथा कृषकों को पेयजल तथा सिंचाई के साधन विकसित करने में मदद मिलेगी। इस संबंध में कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री व्ही.श्रीनिवास राव ने बताया कि कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 के तहत राज्य के वन क्षेत्रों में स्थित नालों में निर्माणाधीन 12.09 लाख संरचनाओं में से अब तक स्टॉपडेम, कंटूर ट्रेन्च, बी.जी.पी. तथा वाटरहोल्स निर्माण के कार्य को लगभग पूर्ण किया जा चुका है। इनमें से अब तक दुर्ग वनवृत्त के अंतर्गत 79 हजार 206 संरचनाओं में से 69 हजार 278 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। इसी तरह बिलासपुर वनवृत्त के अंतर्गत 6 लाख 68 हजार 164 संरचनाओं में से 6 लाख 5 हजार 759, रायपुर वनवृत्त के अंतर्गत 56 हजार 529 संरचनाओं में से 41 हजार 564 तथा जगदलपुर वनवृत्त के अंतर्गत 2 लाख 78 हजार सरंचनाओं में से 2 लाख 12 हजार संरचनाओं का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा सरगुजा वनवृत्त के अंतर्गत एक लाख 17 हजार 129 संरचनाओं में से एक लाख 17 हजार 106 तथा कांकेर वनवृत्त के अंतर्गत 2 हजार 626 संरचनाओं में से 2 हजार 443 और वन्यप्राणी क्षेत्र के अंतर्गत 7 हजार 737 संरचनाओं में 6 हजार 840 संरचनाओं का का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article1 अप्रैल को किसान सभा कार्यकर्ता मजदूरों के साथ मिलकर जलाएंगे श्रम संहिता को, करेंगे कॉर्पोरेट परस्त नीतियों को वापस लेने की मांग
    Next Article Breaking news: सिरफिरे SAF जवान की फायरिंग से युवक की मौत, वर्दी जलाकर कारतूस से ब्लास्ट की भी कोशिश
    admin
    • Website

    Related Posts

    Could Appreciation Be Found On Dating Programs, Or Just Lust?

    March 24, 2023

    Femmes cardio: Compatissant help pour les femmes survivantes de maladies cardiovasculaires et leurs proches

    March 24, 2023

    Tend to be Payé Sites de rencontre en ligne en Drop ?

    March 24, 2023

    Incontri Cougar

    March 23, 2023

    Comments are closed.

    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Address : New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी को बड़ा झटका, संसद सदस्यता हुई खत्म…
    • गलती से दबा बटन और दूल्हा-दुल्हन की सुहागरात का वीडियो हो गया वायरल,फिर…
    • मानहानि के मामले में सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए राहुल…
    • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया फाफाडीह वाल्टियर रेल लाइन फोरलेन रेल्वे अंडर ब्रिज का लोकार्पण…
    • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना’ से कराया अवगत …
    Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    © 2023 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?