मऊगंंज :– सीतापुर से मऊगंज पहुंच मार्ग जो वर्षों से श्रीजी कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्माण किया जा रहा है कहीं टूटी अधूरी सड़क तो कहीं गड्ढे साइड सोल्डर बनाने की जगह गहरी खाई पूरी तरह यातायात प्रभावित है निर्माण हो रही सड़क में स्टापर न होने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी है सड़क और स्कूल गेट के बीच में साइड सोलर न बनाने से बच्चे स्कूल में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं प्राथमिक पाठशाला पाढ़र में छोटे-छोटे बच्चे दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं पाढ़र बाजार में अधूरी परी सड़क की शिकायत जनपद उपाध्यक्ष राजेश पटेल ( पप्पू )सरपंच सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों ने शिकायत की है स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार श्रीजी कंस्ट्रक्शन पर आक्रोश जताते हुए मनमानी का आरोप लगाया है सड़क के दोनों तरफ पानी भरा हुआ है घरों तक पहुंचना मुश्किल है प्रदूषण व गंदगी की स्थिति निर्मित है पाढ़र बाजार में कई महीनो से कार्य रोक दिया गया है वाहन चालकों को रात्रि में भ्रम की स्थिति पैदा होती है जिससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी है सड़क के बीचो-बीच अधूरी पड़ी सड़क दुर्घटना की बड़ी वजह है।
