रायपुर 20 सितम्बर 2022। कोरोना वायरस के मामलों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है. अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. आज 89 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 601 हो गए हैं.
89 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई. वहीं 100 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए. आज एक मौत भी हुई है.
छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1175633 मरीज मिले हैं. जिसमें से 1160907 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 601 है. वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 14125 मौतें हो चुकी हैं.
आज 20 सितम्बर की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 1.25 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 7 हजार 112 सैंपलों की जांच में 89 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश के 15 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया।
प्रदेश में आज 20 सितम्बर को 15 जिलों जांजगीर-चांपा से 01, कोरबा, कोरिया एवं बलौदाबाजार से 02-02, मुंगेली एवं महासमुंद से 03-03, बालोद से 04, बिलासपुर से 05, रायगढ़ से 06, सरगुजा से 07, दुर्ग से 08, धमतरी से 09, बेमेतरा से 11 राजनांदगांव एवं रायपुर से 13-13 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 11 जिले सुकमा में 01, दंतेवाड़ा एवं कबीरधाम में 02-02, बीजापुर में 03, गौरेला पेंड्रा मरवाही एवं गरियाबंद में 05-05, कांकेर एवं जांजगीर-चांपा में 06-06, बस्तर में 07, कोंडागांव में 08, जशपुर में 09 कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।