नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमण के कुल 319 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 46 केस दुर्ग जिले से मिले है। वहीं राज्य में आज कुल 123 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में आज 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1725 है। आज प्रदेश में 10597 टेस्ट हुए है।