Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जून में आ सकती है Corona की चौथी लहर, जानें क्या बोले IIT कानपुर के एक्सपर्ट
    कोरोना समाचार

    जून में आ सकती है Corona की चौथी लहर, जानें क्या बोले IIT कानपुर के एक्सपर्ट

    By Tv 36 HindustanMarch 1, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश में कोरोना के मामलों में कमी जारी है. तीसरी लहर भी लगभग खत्म हो गई है. इस बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के शोधकर्ताओं ने कहा है कि देश में कोरोना की चौथी लहर जून में आ सकती है और अगस्त तक यह पीक पर पहुंच जाएगी. शोधकर्ताओं ने सांख्किीय मॉडल के आधार पर यह अनुमान जताया है.

    हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जून में अगली लहर आने की आशंका नहीं है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ओमिक्रॉन वैरिएंट के बाद लोगों में नेचुरल इम्यूनिटी बन गई है. जो लंबे समय तक चलेगी. ऐसे मे तीन से चार महीने बाद ही अगली लहर नहीं आएगी. ऐसा भी हो सकता है कि अब कोरोना की कोई नई लहर न भी आए.

    दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. अजित जैन ने बताया कि संक्रमित होने के बाद शरीर में बनी इम्यूनिटी छह से सात महीने तक रहती है. अभी 15 मार्च तक केस कम हो जाएंगे. इसके बाद छह महीने तक इम्यूनिटी का असर रहेगा. ऐसे में अभी अगले छह महीने तक नई लहर के आने की आशंका नहीं है. डॉ. के मुताबिक, फिलहाल हमें अक्टूबर तक कोरोना की स्थिति पर नजर रखनी होगी.

    अगर अक्टूबर या नवंबर तक केस नहीं बढ़ते हैं तो यह मान सकते हैं कि कोरोना महामारी अब एंडेमिक बन गई है. ऐसी स्थिति में संक्रमण के कुछ केस आते रहेंगे, लेकिन तेजी से मामले नहीं बढ़ेंगे. इस बार ओमिक्रॉन वैरिएंट से अधिकतर लोगों में एक नेचुरल इम्यूनिटी बन गई है. ऐसे इम्यूनिटी लंबे समय तक चलती है. इसलिए यह आशंका नहीं जताई जा सकती कि तीन या चार महीने में ही अगली लहर आ जाएगी.
    एंडेमिक भी बन सकती है महामारी

    कोविड एक्सपर्ट डॉ. अजय कुमार का कहना है कि अगली लहर के आने की आशंका सांख्किीय मॉडल के आधार पर जताई गई है , लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता कि इस मॉडल के आधार पर ही कोरोना नई लहर आए. संक्रमण के मामले हमेशा तब बढ़ते हैं जब कोई नया वैरिएंट आता है.

    चूंकि कोरोना एक ग्लोबल महामारी है. ऐसे में दुनिया के किस इलाके में कब नया वैरिएंट आ जाए. इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. दूसरी तरफ, ऐसा भी हो सकता है कि अब कभी कोई नया वैरिएंट न आए और यह महामारी कुछ महीनों बाद एंडेमिक हो जाए. इसलिए इस बात पर पैनिक नहीं होना चाहिए कि चार महीने बाद चौथी लहर आएगी.

    वैक्सीन में बदलाव की जरूरत
    डॉ. अजय बताते हैं कि वैक्सीन में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. अगर एक यूनिवर्सल वैक्सीन बनाई जाए तो अगले वैरिएंट के खतरे से बचा जा सकता है. डॉ. के मुताबिक, ओमिक्रॉन वैरिएंट पर वैक्सीन का असर ज्यादा नहीं हुआ था. टीका ले चुके लोग भी बड़ी संख्या में संक्रमित हुए थे, हालांकि हॉस्पिटलाइजेशन कम था, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि वैक्सीन की वजह से ही हॉस्पिटलाइजेशन कम हुआ है. ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षणों का हल्का रहना इसका एक कारण था.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजनांदगांव: प्रशिक्षण के बाद मिला रोजगार
    Next Article अब छत्तीसगढ़ में भी बनेगा ऐसे टाइगर रिजर्व जो देश व दुनिया भर में पर्यटकों के लिए होगा आकर्षक का केंद्र ,, वन मंत्री ने दी सैद्धांतिक समिति
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…

    February 14, 2026

    कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…

    February 14, 2026

    सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…

    February 14, 2026

    बिलासपुर में 40 मजदूरों की 5.54 लाख मजदूरी अटकी, ठेकेदार पर भुगतान टालने का आरोप…

    February 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…
    • कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…
    • सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…
    • यहां के दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन…
    • बिलासपुर में 40 मजदूरों की 5.54 लाख मजदूरी अटकी, ठेकेदार पर भुगतान टालने का आरोप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?