Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया और खतरनाक वैरिएंट निंबस, जानिए रेजर ब्लेड से क्यों की जा रही है इसकी तुलना
    News

    तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया और खतरनाक वैरिएंट निंबस, जानिए रेजर ब्लेड से क्यों की जा रही है इसकी तुलना

    By Tv 36 HindustanJune 29, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- कोरोना वायरस ने एक बार फिर दुनिया में अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है. हालात पहले जितने गंभीर तो नहीं हैं, लेकिन कुछ देशों में अचानक से मामलों में आई तेजी ने चिंता जरूर बढ़ा दी है. दरअसल, कोरोना वायरस के नए वैरिएंट निंबस की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. अमेरिका, सिंगापुर और हांगकांग के बाद अब भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट निंबस के मरीज मिले हैं. यानी ये नया वैरिएंट भारत पहुंच चुका है. अमेरिका में इस नए वैरिएंट ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है.

    गले में कांटा चुभने जैसा दर्द

    इस वैरिएंट के संक्रमण से गले में काफी दर्द होता है. कई पीड़ितों में यह काफी गंभीर होता है. ऐसा महसूस होता है जैसे गले में कुछ अटक गया है. जब से यह लक्षण सामने आया है, हर कोई डरने लगा है. हाल ही में भारत में भी इसी तरह के लक्षणों वाले पीड़ितों की पहचान की है. मीडिया खबरों के मुताबिक भारत में इस वैरिएंट के अब तक केवल दो मामले दर्ज हुए हैं जिनमें से एक चेन्नई से और एक पुणे से. दोनों मामलों में लक्षण मध्यम स्तर के पाए गए हैं. पुणे स्थित ICMR के NIV ने जीनोम सीक्वेंसिंग में इसकी पुष्टि की है. ऐसे में जानें कि आखिर यह नया वैरिएंट क्या है? यह कैसे फैल रहा है? यह गले में ज्यादा दर्द क्यों पैदा कर रहा है? डिटेल में जानें….

    मौजूदा स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है

    भारतीय वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना की मौजूदा स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है. 2020 से अब तक कोरोना वायरस के कई वैरिएंट सामने आ चुके हैं, लेकिन भारतीयों की इम्यूनिटी के सामने वे कमजोर साबित हो रहे हैं. हालांकि, लोगों को खास तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है. इस नए वैरिएंट को लेकर सभी विशेषज्ञ पहले से ही सतर्क हैं. नए वैरिएंट क्यों सामने आ रहे हैं, इसका पता लगाने के लिए कई शोध किए जा रहे हैं. यह नया सब-वैरिएंट इस समय अमेरिका में कहर बरपा रहा है. इसे NB.1.8.1 नाम दिया गया है. बता दें, इस वैरिएंट से संक्रमित लोगों में दिखने वाला मुख्य लक्षण गले में तेज दर्द है. मतलब, जब लोग इस वैरिएंट की चपेट में आते हैं तो उनका गला खराब हो जाता है और ऐसा लगता है जैसे ब्लेड से गला काटा जा रहा हो.

    दरअसल, इस निंबस वैरिएंट की पहचान पिछले साल चीन में हुई थी. तब से विश्व स्वास्थ्य संगठन इस पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. हालांकि, इस बीच अमेरिका में भी इसका प्रकोप शुरू हो गया है. अमेरिका में दर्ज मामलों में से 37 फीसदी इसी वैरिएंट के हैं. दो सप्ताह के भीतर ही इसकी पहचान गंभीर के रूप में कर ली गई. बता दें, पिछले वैरिएंट के मुकाबले निंबस काफी तेजी से फैल रहा है. संक्रमित लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें ज्यादा हो रही हैं.

    नया कोविड वैरिएंट निम्बस के लक्षण क्या है

    निम्बस वेरिएंट के सबसे चर्चित लक्षणों में से एक बहुत दर्दनाक गले में खराश है, जिसे अक्सर “रेजर ब्लेड थ्रोट” कहा जाता है. रिपोर्ट बताती है कि यह लक्षण पहले के वेरिएंट के लक्षणों से अधिक गंभीर प्रतीत होता है. अब तक प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर, गले में खराश के लक्षण के अलावा कुछ अन्य लक्षण भी हैं. अन्य लक्षणों में शामिल हैं…

    नाक बंद होना या नाक बहना

    थकान

    हल्की खांसी बुखार

    मांसपेशियों या शरीर में दर्द

    सिर दर्द दस्त मतली या उलटी

    स्वाद या गंध की हानि

    सांस लेने में कठिनाई

    सूखी खांसी

    चक्कर आना, दिन में नींद आना

    बुखार

    मांसपेशियों में दर्द

    डायरिया

    हालांकि.. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस पर बयान दिया है. उसका कहना है कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है और कोविड के लिए फिलहाल उपलब्ध वैक्सीन से इस वेरिएंट को रोका जा सकता है.

    निंबस वायरस क्या है

    निंबस एक सब-वेरिएंट है जो ओमीक्रॉन वेरिएंट से निकला है. विशेषज्ञों ने पाया है कि वायरस कई म्यूटेशन से गुजर रहा है. यही वजह है कि यह बहुत तेजी से फैल रहा है. यह वायरस एंटीबॉडी वाले लोगों को भी संक्रमित कर रहा है. हालांकि, इस नए वेरिएंट पर अभी भी शोध किया जा रहा है. निंबस वेरिएंट ओमीक्रॉन से कहीं ज्यादा तेजी से फैल रहा है. हालांकि, रिपोर्ट्स का कहना है कि यह वेरिएंट दूसरे वेरिएंट के मुकाबले तीन गुना ज्यादा असर दिखाने की क्षमता रखता है. इतना ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह एंटीबॉडी को भी मात दे रहा है, जो चिंता बढ़ा रहा है.

    सावधानी बरतनी जरूरी

    चाहे आपको कोई भी वैरिएंट मिले, आपको सावधान रहना होगा. इसके लिए बाहर जाते समय मास्क पहनें. बार-बार हाथ धोते रहें. अगर आपको बहुत ज्यादा खांसी या जुकाम है, तो टेस्ट करवाना अच्छा रहेगा. इसके साथ ही आपको अपने खान-पान का भी बहुत ध्यान रखना चाहिए. आपको बाहर का खाना कम खाना चाहिए. आपको गंदे माहौल में नहीं रहना चाहिए. आपको समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइजर से साफ करना चाहिए.

    Post Views: 930

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCG: ममता को किया शर्मसार, तालाब में एक नवजात शिशु की तैरती हुई मिली लाश
    Next Article बिना डॉक्टर के सिर्फ 15 मिनट में हो सकेगा पूरे शरीर का हेल्थ टेस्ट, जानिए कैसे घंटों का काम मिनटों में होगा पूरा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?