नई दिल्ली:– राजधानी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री चुनी गईं रेखा गुप्ता आज दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की है। यहां पढ़िए शपथ ग्रहण से जुड़ा पल-पल का अपडेट्स-
एलजी से मिलीं रेखा गुप्ता
मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार की देर शाम एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, भाजपा पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल और कमलजीत सहरावत भी मौजूद रहे।
