दुर्ग। दुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक कपल चलती बाइक पर रोमांस कर रहा है। यह मामला भिलाई का है, जिसे संस्कृतिधानी भी कहा जा रहा है, जहां सभ्यता और संस्कृति की जमकर हवा निकाली जा रही है।
वीडियो में एक लड़का और लड़की चलती बाइक पर ही रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं, लड़का बाइक चला रहा है और लड़की बाइक की टंकी पर लड़के की तरफ मुंह करके बैठी हुई है, लड़की लड़के के गले से लगाकर किस करती दिख रही है। ट्रैफिक रूल्स के अनुसार लड़की को हेलमेट पहनकर बाइक पर लड़के के बगल वाली सीट पर बैठना चाहिए, लेकिन लड़की युवक की गोद में बैठकर उसे बाहों में भरकर गले लगाते हुए किस करती नजर आ रही है।
बता दें कि शनिवार सुबह 9.50 बजे बिना नंबर की बाइक पर ये कपल भिलाई के जयंती स्टेडियम के पीछे वाले रास्ते से निकला, उसके पीछे कई स्कूटर और बाइक चालक वीडियो बना रहे थे। लड़की ने अपना चेहरा लड़के के जैकेट से छिपा रखा था, दोनों ग्लोब चौक से सेक्टर 8 फ्लाई ओवर होते हुए नेहरू नगर भेलवा तालाब के आगे कुछ देर रुके। इसके बाद वहां से स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट में चले गए।
इस कपल को बीच सड़क जिसने भी देखा हैरान रह गया। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर मोबाइल में कैद कर लिया, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बता दें कि इससे पहले लखनऊ में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां नाबालिग लड़की के साथ लड़के ने बाइक पर रोमांस किया, इस मामले में पुलिस ने लड़के के खिलाफ एक्शन लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।