Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में रीता बहुगुणा जोशी सहित पांच लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया
    राजनीति

    आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में रीता बहुगुणा जोशी सहित पांच लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया

    By Tv 36 HindustanNovember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नईदिल्ली I चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में सांसद रीता बहुगुणा जोशी सहित पांच लोगों को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है. कोर्ट ने रीता बहुगुणा जोशी, मनोज चौरसिया, राम सिंह, संजय यादव, प्रभा श्रीवास्तव को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने सभी दोषियों को छह महीने तक जिला प्रोबेशन अधिकारी की निगरानी में रहने का आदेश दिया है और इसके साथ ही दोषियों को जिला प्रोबेशन अधिकारी के समक्ष 20-20 हज़ार रुपये की दो जमानतें जमा करने का आदेश दिया है.

    कोर्ट ने जमानत जितनी ही राशि के दो निजी मुचलके दाखिल करने के साथ ही 30 दिन के अंदर जिला प्रोबेशन अधिकारी के समक्ष पेश होने का आदेश भी दिया है.सभी दोषियों पर आचार संहिता के तहत समय समाप्त होने के बाद भी चुनाव प्रचार का आरोप है. ये मामला 17 फरवरी 2012 को दर्ज हुआ था. उस समय रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी थीं. इस संबंध में कृष्णा नगर थाने में स्टैटिक मजिस्ट्रेट मुकेश चतुर्वेदी ने 17 फरवरी 2012 को मुकदमा दर्ज कराया था.

    मामले के विवेचक रामसहाय द्विवेदी ने 11 मार्च 2012 इस संबंध में रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.एमपी/एमएलए कोर्ट ने भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ 20 अक्टूबर को गिरफ्तारी वॉरंट जारी करने का आदेश दिया था. विशेष एसीजेएम अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव ने अदालत में मौजूद गवाह से जिरह नहीं करने पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी की ओर से दी गई हाजिरी माफी अर्जी को खारिज कर दिया था. कोर्ट ने गवाही के लिए मौजूद कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव की गवाही समाप्त करते हुए सुनवाई के लिए नई तारीख दी थी.

    रीता बहुगुणा जोशी सांसद हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं. वह 2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष थीं. वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article70 साल की बुजुर्ग पर लगा अपनी ही बहू के साथ यह घिनौना काम करने का आरोप…
    Next Article हिन्दू क्रांति सेना द्वारा 5100 दीपो से होगी हसदेव नदी की महाआरती…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    यात्रियों की परेशानी बढ़ी गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें कैंसिल…

    March 20, 2026

    बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 तक तैयार, देश में 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी…

    March 20, 2026

    मोदी कैबिनेट में महाराष्ट्र से नए चेहरे प्रफुल को सुनेत्रा को मनाने का इनाम, जूनियर शिंदे का भी होगा…

    March 20, 2026

    दिल्ली-NCR समेत इन 6 राज्यों में तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटे का अलर्ट…

    March 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • यात्रियों की परेशानी बढ़ी गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें कैंसिल…
    • बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 तक तैयार, देश में 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी…
    • मोदी कैबिनेट में महाराष्ट्र से नए चेहरे प्रफुल को सुनेत्रा को मनाने का इनाम, जूनियर शिंदे का भी होगा…
    • दिल्ली-NCR समेत इन 6 राज्यों में तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटे का अलर्ट…
    • आज शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?