जगदलपुर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सातों जिलों पर एक दिन में 218 पॉजिटिव मिले हैं, इसमें से बस्तर जिले में 63 , कोंडागांव जिले में 12, दंतेवाड़ा जिले में 29, सुकमा जिले में 28 , कांकेर जिले में 38, नारायणपुर जिले में 11 एवं बीजापुर जिले में 37 पॉजिटिव शामिल हैं।
बस्तर जिले में 103 सक्रिय कोरोना मरीज है जिसमें डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में 14, होम आईसोलेशन में 66 मरीज भर्ती और 3 मरीज डिस्चार्ज हुए है। साथ ही बकावंड आइसोलेशन सेंटर, बेसोली कोविड केयर सेंटर, एमपीएम अस्पताल के कोविड वार्ड एवं नवीन शासकीय आईटीआई भवन दरभा आईसोलेशन सेंटर के बेड खाली है। वहीं दूसरी ओर बस्तर जिले के सीएमएचओ डॉ डी राजन बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों को निगरानी में हैं।
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों के मद्देनजर मंगलवार की देर रात कलेक्टर ने नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने आवश्यक चीजों को लेकर कुछ छूट भी दिया है। कलेक्टर रजत बंसल के द्वारा जारी आदेशानुसार रात 9 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।