नई दिल्ली,17 मार्च। देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार हो रही गिरावट के बीच पिछले 24 घंटे में दो हजार 539 नये मामले समाने आए है वहीं इस दौरान 60 लोगों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 180 करोड़ 80 लाख 24 हजार 147 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो हजार 539 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 30 हजार 799 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.07 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.35 प्रतिशत हो गयी है।
इसी अवधि में चार हजार 491 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 54 हजार 546 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.73 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में सात लाख 17 हजार 330 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 78 करोड़ 12 लाख 24 हजार 304 कोविड परीक्षण किए गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 60 मरीजों की मृत्यु हुई है और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।
केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामले 528 घटकर 8359 हो गये। वहीं,1444 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6448699 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 67008 हो गया है।
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 220 घटकर 6079 रह गए हैं। इस दौरान राज्य में 455 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7721965 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,43,759 पर पहुंच गया है।
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 161 घटकर 2488 रह गए हैं और कोरोना मुक्त होने वालों की कुल संख्या 218817 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 672 पर स्थिर है।
कर्नाटक में सक्रिय मामले 249 घटकर 2132 रह गये है। इस दौरान 392 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3902028 हो गई है। वहीं राज्य में दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 40,026 हो गया है।
असम में इस दौरान सक्रिय मामले घटकर 1360 रह गये है, वहीं इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 716179 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 6,639 है।
पश्चिम बंगाल में इस दौरान सक्रिय मामले 74 घटकर 1208 रह गए हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 21,191 हो गया है। राज्य में 1994182 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 99 घटकर 1059 रह गए हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 2045563 हो गई है, वहीं मृतकों का आंकड़ा 23,492 पर स्थिर है। तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 89 घटकर 873 रह गये है और 161 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3413248 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 38,024 है।
तेलंगाना में सक्रिय मामले सात घटकर 816 रह गए हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर स्थिर है। इस महामारी से 785647 लोग निजात पा चुके हैं।
राजस्थान में कोरोना के सक्रिय मामले 83 घटने से 711 रह गए हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1272185 हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा 9,551 तक पहुंच गया है।
ओडिशा में कोरोना के 183 मामले घटकर 692 हो गये हैं। राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1277045 हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9,115 हो गया है।
पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 13 बढ़कर 643 हो गई है और राज्य में अभी तक 428653 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं। मृतकों का आंकड़ा 7,689 पर स्थिर है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस दौरान कोरोना के मामले 37 घटकर 620 रह गए हैं, जबकि 180 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1836581 हो गई है। राजधानी में मृतकों का आंकड़ा 26,144 हो गया है।
आंध्र प्रदेश में 13 सक्रिय मामले घटकर 510 रह गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2303772 हो गई है। मृतकों की संख्या 14,730 पर स्थिर है।
गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 443 रह गए हैं तथा अब तक 1212304 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 10,939 हो गयी है।
मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 420 रह गए हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1029647 हो गई है। राज्य में अभी तक 10,733 लोगों की इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है।
पंजाब में कोरोना के सक्रिय 253 रह गए हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 740826 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 17,737 हो गया है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 28 सक्रिय मामले घटकर 228 रह गए हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1137610 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 14,034 पर स्थिर है।